हाइट के हिसाब से कितना वजन सही? आज जान लीज‍िए एक्सपर्ट से

Weight According to Height: वेट, हाइट और उम्र हर इंसान का पर्याप्त और सेहतमंद रहने के अनुसार होना चाहिए। वेट के मामले में कहा जाता है कि वजन हाइट के अनुसार होना जरूरी होता है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

Weight According to Height

Weight According to Height

Weight According to Height: वजन नियंत्रण को लेकर सभी लोग परेशान रहते हैं। खासतौर पर महिलाओं को तो हमेशा वेट लॉस की चिंता सताती रहती है। वेट ज्यादा कम हो तो बढ़ाने की समस्या, अगर ज्यादा हो तो उसे कम करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार वेट हमेशा हाइट के हिसाब से होना चाहिए। तो जो लोग खुद को ओवरवेट या लो वेट मानते हैं, वे अपनी राय बदल लें। जानिए विशेषज्ञ हाइट और वेट को लेकर क्या सलाह देते हैं।

विज्ञापन

एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट के अनुसार वजन का एक पैरामीटर होता है। जैसे किसी इंसान 160 सेंटीमीटर वाले पुरुष का वजन 60 किलो होना चाहिए, वही महिला का वजन 55 किलो होना सही माना जाता है। इसका मतलब ये है कि सेंटीमीटर की हाइट से पुरुष में 100 किलो कम और महिला में 105 किलो कम होना चाहिए। तो आप भी इस हिसाब से अपनी हाइट और अपना वेट नाप सकते हैं और उसे नियंत्रित कर सकते हैं।

विज्ञापन

मरीजों में अलग होता है वजन का पैरामीटर

अगर कोई इंसान हार्ट की समस्या, कोलेस्ट्रॉल के अप-डाउन, कैंसर या फिर किसी भी अन्य बीमारी से पीड़ित है, जिसकी वह दवा ले रहा हो, उनका वजन 5 किलो और कम यानी 160 सेंटीमीटर वाले शख्स में 50 किलो तक होना चाहिए।

विज्ञापन
Weight According to Height

Weight According to Height

हाइट के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन?

5 फीट से कम के लोगों का वजन 42 से 51 किलो होना चाहिए।
5 फीट से 5फीट 2 इंच के लोगों का वेट कम से कम 43 किलो और ज्यादा से ज्यादा 66 किलो होना चाहिए। इससे ज्यादा वजन उनमें ओवरवेट माना जाता है।
5 फीट 4 इंच से 5फीट 6 इंच तक के लोगों का वजन 49 किलो से 57 किलो तक होना जरूरी है।
5 फीट 8 इंच के लोगों का वेट 56 किलो से 71 किलो होना चाहिए।
6 फीट से ज्यादा के लोगों का 80 किलो से ज्यादा वजन ओवरवेट की लिस्ट में आता है।

विज्ञापन

भारत में औसतन कितनी हाइट के लोग पाए जाते हैं?

भारत में पुरुषों की औसत लंबाई 5 फीट 7 इंच यानी 170 सेंटीमीटर होती है। अगर महिलाओं की बात करें, तो उनकी औस्त हाइट 5 फीट 3 इंच होती है। यह मापदंड वर्ल्ड लेवल पर दर्ज किया गया है।

सबसे ज्यादा लंबे लोग कहां होते हैं?

नीदरलैंड में सबसे ज्यादा लंबे लोग पाए जाते हैं। यहां एक शख्स की औसत हाइट 184 सेंटीमीटर यानी 6.03 फीट है। यहां के लोगों की हाइट बढ़ने का सबसे बड़ा कारण उनकी जिन्स, अच्छा आहार और शुद्ध डेयरी उत्पाद है।

विज्ञापन

लंबाई बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही और पनीर का सेवन करें।
अपनी डाइट में दालें शामिल करें।

विज्ञापन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ