सावधान! Vitamin B-12 की कमी का कारण बन सकती है ये मेडिसिन, जानें नुकसान

Vitamin B-12 Deficiency Causes: शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाए, तो हमारा नर्वस सिस्टम डैमेज हो सकता है। यह विटामिन कई कारणों के चलते शरीर में से कम होने लगता है।

Vitamin B12 Deficiency

photo credit-freepik

Vitamin B-12 Deficiency Causes: हमारे शरीर को कई प्रकार के विटामिनों की आवश्यकता होती है, ताकि हम स्वस्थ रह सकें। विटामिन के कई प्रकार होते हैं जैसे विटामिन-ए, सी, ई और बी-12। विटामिन बी-12 कम होने से नर्वस सिस्टम से संबंधित रोग हो सकते हैं। इस विटामिन के कम होने से मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है, खून की कमी हो सकती है। क्या आप जानते हैं? कुछ दवाओं को लेना भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है जैसे कि एंटासिड दवाओं का ज्यादा इनटेक। एसिडिटी की दवाओं के सेवन से शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हमारे शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने का एक कारण एंटासिड दवाओं का सेवन करना है। हेल्थशॉट्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, फिजिशियन और डॉक्टर संतोष अग्रहरि कहते हैं कि जो लोग एसिडिटी कम करने के लिए इन दवाओं का ज्यादा सेवन करते हैं, उनके शरीर में विटामिन बी-12 कम हो जाता है। इसका असर हर उम्र के लोगों में अलग-अलग हो सकता है और उनकी दवा की मात्रा के मुताबिक भी हो सकता है।

विज्ञापन

एंटासिड दवाओं के नुकसान

कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि इन दवाओं को ज्यादा लेने से पेट में और ज्यादा एसिड बनने लगता है, जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है। कई बार आंतों को भी इससे नुकसान होता है। ज्यादा एसिडिटी वाली दवाओं को खाने से ऑटोइम्यून डिजीज होने का रिस्क बढ़ जाता है। विटामिन बी-12 की कमी भी एक ऑटोइम्यून रोग है।

विज्ञापन
Vitamin B-12 Deficiency

photo credit-meta ai

विटामिन बी-12 की कमी के कारण

डॉक्टर संतोष कहते हैं कि शरीर में इस विटामिन के कम होने के पीछे लाइफस्टाइल की अनहेल्दी हैबिट्स को फॉलो करना है। जैसे कि:

विज्ञापन

1. खाने-पीने में लापरवाही, अच्छे और न्यूट्रिशन वाले भोजन का कम सेवन करना।

2. पाचन की समस्याएं ज्यादा रहने से भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होती है।

विज्ञापन

3. उम्र बढ़ना भी शरीर में विटामिन बी-12 कम होने का फैक्टर है।

4. दवाओं के सेवन से जैसे कि एंटासिड दवा और मेटाफॉर्मिन जो कि मधुमेह रोगियों को दी जाने वाली मेडिसिन का हैं, इनमें भी बी-12 कम हो जाता है।

विज्ञापन

5. जो महिलाएं ज्यादा बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन करती हैं, उनके शरीर में विटामिन बी-12 कम होने लगता है।

Vitamin B-12 की कमी के संकेत

  • थकान और कमजोरी महसूस करना।
  • शरीर का पीला पड़ना।
  • सांस फूलना।
  • दिल की धड़कनों का तेज होना।
  • हेयरफॉल होना।
  • कमजोर और पीले नाखून।

विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए क्या खाएं?

पालक, चुकंदर, सोयाबीन, दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन करें। चिकन, अंडा, सी फूड्स का सेवन करने से भी विटामिन बी-12 की कमी पूरी हो जाती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ