IITian Baba के दुखी पिता ने जाहिर की इच्छा, कहा- 'संत बन जाने के बाद...'

IITian Baba: महाकुंभ 2025 में इन दिनों IITian बाबा काफी चर्चा में हैं। इस दौरान उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल ही में IITian बाबा उर्फ अभय सिंह के पिता का बयान सामने आया है।

IITian Baba

IITian Baba: महाकुंभ मेले में आए हुए IITian बाबा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। IITian बाबा, जिनका नाम अभय सिंह है, उन्होंने IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। अभय सिंह के कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के बारे में भी बात की। हाल ही में अभय सिंह के पिता ने न्यूज 18 से बात करते हुए अपने बेटे से घर वापस आने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन

पिता ने की घर लौटने की अपील

IITian बाबा (अभय सिंह) हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं। वह कुंभ में तब चर्चा में आए जब उन्होंने खुलासा किया कि वह IIT ग्रेजुएट हैं और अब संत बन गए हैं। इसके बाद उनके कई वीडियो सामने आए। इसी कड़ी में उनके पिता करण ग्रेवाल का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी और परिवार की इच्छा है कि अभय सिंह घर लौट आएं। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि अभय के लिए संत का जीवन अपनाने के बाद परिवार में वापस लौटना मुमकिन नहीं है।

विज्ञापन

6 महीने से नहीं हुई बात

IITian बाबा के पिता करण ग्रेवाल ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छा था। उनकी अपने बेटे के साथ छह महीने पहले आखिरी बातचीत हुई थी, जिसके बाद अभय ने परिवार से दूरी बना ली। झज्जर कोर्ट में वकील करण ग्रेवाल ने अपने बेटे की पढ़ाई का जिक्र करते हुए कहा कि अभय ने स्थानीय स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में IIT के एग्जाम की तैयारी की। जिसके बाद उनको IIT मुंबई में दाखिला मिल गया।

विज्ञापन


उन्होंने डिजाइनिंग में मास्टर्स की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली और कनाडा की कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया। कनाडा में उनकी करीब 3 लाख रुपये महीने की नौकरी थी,  इसके बावजूद वह खुश नहीं थे। बाद में अभय सिंह ने आध्यात्मिकता का रास्ता चुना। वह भारत लौट आए और सर्दियों में मनाली, शिमला और हरिद्वार जैसी जगहों की यात्रा की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ