Kidney Failure Symptoms: किडनी खराब होने के होते हैं ये 5 संकेत, जानें कैसे करें बचाव

Kidney Failure Symptoms: अगर आप भी अपनी किडनी को खराब होने से बचना चाहते हैं तो इसके शुरुआती लक्षणों को पहचाना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है, जिससे आप समय रहते इस समस्या से बचाव कर सकें।

Kidney Failure Symptoms

Kidney Failure Symptoms

विज्ञापन

Kidney Failure Symptoms: किडनी का खराब होना कोई आम बात नहीं है। इसके खराब होने से पूरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण शरीर में जवाब टॉक्सिक पदार्थ बाहर नहीं निकाल पाते हैं। हालांकि किडनी खराब होने के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। जैसे कि खराब लाइफस्टाइल और डाइट किडनी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। किडनी खराब होने के शरीर पर कई अलग-अलग संकेत दिखाई देते हैं। जिन लक्षणों को समय पर पहचानना बहुत जरूरी है, जिससे आप समय पर इसका इलाज करवा सके और आगे आने वाली समस्याओं से बच सकें। आइए जानते हैं कि किडनी खराब होने के क्या-क्या संकेत हो सकते हैं और इससे बचाव कैसे किया जा सकता हैं?

किडनी खराब होने के संकेत

1. यूरिन में बदलाव आना

विज्ञापन

2. अचानक बहुत ज्यादा वजन बढ़ाना

3. किडनी वाली जगह पर भारीपन या दर्द

4. आंखों के नीचे और टांगों में सूजन

विज्ञापन

5. सांस लेने में दिक्कत

विज्ञापन

कैसे करें बचाव 

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं- भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन बाहर निकल जाता है, जो किडनी को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

नमक कम खाएं– ज्यादा मात्रा में नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जो किडनी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

डायबिटीज को कंट्रोल करें- डायबिटीज किडनी की बीमारी का एक कारण बन सकता है। इसलिए अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना जरूरी हो जाता है।

स्मोकिंग न करें- ज्यादा स्मोकिंग करना फेफड़ों के साथ-साथ किडनी के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

वजन को रखें कंट्रोल- मोटापा किडनी पर एक्स्ट्रा दबाव डालता है। इसलिए वजन को कंट्रोल में रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ