Healthy Foods: सर्दियों में आपको तंदुरुस्त रखेंगी ये 5 चीजें, क्या कहती हैं डाइटिशियन?

Healthy Foods: सर्दियों में कुछ हेल्दी फूड को खाना जरूरी माना जाता है। इससे आप मौसमी बीमारियों से दूर रह सकते हैं और आपका पूरा शरीर हेल्दी रहता है।

Healthy Foods

Healthy Foods

Healthy Foods: सर्दियों में कई लोग अपनी डाइट का खास ध्यान रखते हैं, क्योंकि कई बार इस मौसमी बीमारियां जैसे कि सर्दी-जुकाम और खांसी का होना आम बात है लेकिन ये आपको काफी परेशान कर देती है। दरअसल, सर्दियों में कई पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसलिए इस मौसम में लोग खांसी, बुखार और दर्द से परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप खुद को हेल्दी रखने के लिए इम्यूनिटी मजबूत कर बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो जरूरी है कुछ फूड को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

विज्ञापन

क्या कहती है डाइटिशियन 

हेल्थ एक्सपर्ट प्रेरणा बताती हैं कि सर्दियों अगर आपने अभी तक कुछ हेल्दी चीजें नहीं खाई तो आज से ही खाना शुरू कर दें…

विज्ञापन

देशी धी- इसे आप चाहें दलिया या खिचड़ी में डालकर जरूर खाएं। साथ ही इसे लड्डू बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके ब्रेन और हार्ट को हेल्दी रखता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।

कच्ची हल्दी- कच्ची हल्दी को आप सब्जी में डालकर या इसका अचार बनाकर जरूर खाएं। ये आपके शरीर से टॉक्सिन को निकालता है, कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और लिवर को हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन

खजूर- खजूर कमजोरी और थकान को दूर करता है और साथ ही ये आंखों की रोशनी को भी तेज करने में मदद करता है। इसके लिए आप रोज 7 से 8 खजूर खा सकते हैं।

विज्ञापन

तिल और गुड़ के लड्डू- तिल और गुड़ के लड्डू को आप घर पर ही बनाकर खा सकते हैं। ये आपके एनर्जी को बढ़ता, शरीर को गर्म रखता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

पत्तेदार साग- सर्दियों के मौसम में पत्तेदार साग खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार जरूर खाएं। इससे आपके आंख बाल और स्किन हेल्दी रहती हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ