Weight Loss Tips: वेट लॉस करने के लिए लोग अलग-अलग प्रकार की डाइट को फॉलो करते हैं। इनमें से एक डाइट आजकल काफी ट्रेंड कर रही है, जिसका नाम एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट है। इस डाइट को विद्या बालन ने अपने इंटरव्यू में इंट्रोड्यूस किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे उन्होंने इस डाइट प्लान को फॉलो कर अपना वजन कम किया था। फिटनेस कोच आंचल चुघ ने अपने इंस्टा अकाउंट में एक डाइट प्लान शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे सिर्फ इन 7 चीजों की मदद से ही उन्होंने अपना वजन 25 किलो तक कम कर लिया था।
क्या कहती हैं आंचल?
आंचल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वेट लॉस के सफर और उससे मिले सबक को साझा किया है। उन्होंने अपने एक पोस्ट में बताया है कि कैसे इस डाइट ने उनकी मदद की और इसके कौन-कौन सी चीजों पर मुख्यतौर पर ध्यान देना जरूरी है। आंचल ने Anti-Inflammatory डाइट के बारे में बताया है।
क्या है Anti-Inflammatory डाइट?
एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट एक ऐसा ईटिंग प्लान है, जो शरीर में सूजन यानी इंफ्लेमेशन को कम करता है और सूजन से होने वाली समस्याओं को रोकने में भी मदद करता है। सूजन किसी के भी शरीर में हो सकती है, लेकिन जब यह लंबे समय तक बनी रहती है, तो इससे कई हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, जैसे अर्थराइटिस, दिल के रोग और डायबिटीज। इस प्रकार की डाइट में कुछ खास खाने-पीने की चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है, ताकि सूजन को नियंत्रित किया जा सके।
क्या हैं वे 7 चीजें?
- फल और सब्जियां
- हेल्दी फैट्स
- साबुत अनाज
- जड़ी बूटियों और मसालों (herbs and spices)
- प्लांट-बेस्ट प्रोटीन
- ग्रीन टी
- फर्मेंटेड फूड्स
आंचल के अनुसार, हमें अपनी डेली डाइट में इन 7 फूड्स का सेवन प्रति दिन करना चाहिए। यह सूजन कम करने के साथ-साथ वेट लॉस करेंगे और शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाएंगे।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।