सरकारी जॉब मिलते ही बेवफा हुई पत्नी, बोली-साथ रखना है तो एक करोड़ दो

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी के तेवर ही बदल गए, इससे परेशान पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

Kanpur News (1)

Kanpur News : अब तक आपने शादी के लिए दूल्हे पक्ष की तरफ से दहेज की मांग की कई खबरें सुनी होंगी लेकिन कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में एक पत्नी ने अपने ही पति के सामने एक अजीब शर्त रख दी है। पत्नी का कहना है कि अगर पति चाहता है कि मैं उसके साथ रहूं तो वह एक करोड़ रुपये दे। इसके पीछे की वजह और भी चौंकाने वाली है।

विज्ञापन

पीड़ित पति ने कानपुर पुलिस से मामले की शिकायत की है और केस दर्ज करवाया है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी की सरकारी नौकरी लग गई, इसके बाद वह अपने पिता के पास चली गई। सरकारी नौकरी लगते ही वह बदल गई है। उसने साफ कह दिया है कि अगर वह उसके पास रहने आएगी तो उसे पहले एक करोड़ रुपये चाहिए।

विज्ञापन

कानपुर में एक स्कूल के संचालक बजरंग भदौरिया ने अपनी पत्नी लक्षिता सिंह और उसके घर वालों के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित पति के मुताबिक, उसकी शादी साल 2020 में दिल्ली की रहने वाली लक्षिता सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों कानपुर ही रह रहे थे। इसी दौरान पत्नी की दिल्ली में सरकारी टीचर की नौकरी लग गई।

विज्ञापन

पीड़ित पति का कहना है कि उसके ससुर और दोनों साले भी उसे धमका रहे हैं। उनका साफ कहना है कि जब तक डेढ़ करोड़ रुपये नहीं मिलेंगे, वह बेटी को ससुराल नहीं भेंजेगे। पति का कहना है कि पत्नी भी धमका रही है कि अगर उसपर प्रेशर बनाया जाएगा तो वह उसे और उसके परिवार को दहेज केस में फंसा देगी।

विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित पति ने अपनी पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पति का आरोप है कि उसके ससुर और साले ने उसके साथ मारपीट भी की है। पुलिस अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पति की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है. उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ