Viagra Side Effect : मर्दाना ताकत बढ़ाने के नाम पर 200 लोगों की गई जान

Erection pills: रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों में 45 महिलाएं शामिल थीं। ये दवाएं ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने में भी काम आती हैं। मरने वालों में सबसे ज्यादा लोग 60 साल की उम्र के थे। इसी तरह 50 मामलों में हार्ट को ब्लड पहुंचाने वाली धमनी में रुकावट की बात सामने आई है।

बिना डॉक्टर की सलाह के वियाग्रा का सेवन करने पर इसके साइड इफेक्ट बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं।

बिना डॉक्टर की सलाह के वियाग्रा का सेवन करने पर इसके साइड इफेक्ट बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Erection pills: मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली दवाएं जैसे Viagra और Cialis जानलेवा साबित हो सकती हैं। डेली मेल की एक खबर के अनुसार साल 1998 से अब तक करीब 200 लोगों की मौत का इन गोलियों से कहीं न कहीं  लिंक पाया गया है। मरने वालों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह अभी साबित नहीं हुआ है लेकिन अमेरिका स्वास्थ्य विभाग पर नजर रखने वाली एजेंसियों को इस बारे में पता है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशों में ये गोलियां आसानी से उपलब्ध हैं। आप इन्हें ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीद सकते हैं। मेडिकल एंड हेल्थ केयर प्रोडक्ट रेगुलेटरी ऑथोरिटी (MHRA) की 2441 पन्नों की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। यह रिपोर्ट मर्दाना ताकत बढ़ाने वाली दवा Cialis संबंधित है। वहीं, एक्सपर्ट्स की मानें तो ये दवाएं सुरक्षित हैं, जो मौत हुईं उन केस में मरने वाले को दिल की बीमारी संबंधी शिकायतें थी।

विज्ञापन

बताया गया मौत का कारण

डेली मेल की खबर के अनुसार अधिकांश मामलों में मौत का तत्कालीन कारण दिल या दिमाग संबंधी परेशानी बताया गया। लेकिन इसके पीछे लगातार मर्दाना ताकत खाने वाली दवाएं रहीं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि की MHRA मौत के कारणों का इन दवाओं से सीधा संबंध इसलिए भी नहीं जोड़ पाया चूंकि ऐसा होने पर इन दवाओं को देशभर से वापस मंगाना पड़ता या फिर उस पर चेतावनी प्रकाशित करनी पड़ती।

विज्ञापन

मरने वाले अधिकांश 60 साल के थे

रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों में 45 महिलाएं शामिल थीं। जबकि इन दवाओं को लेने से उन्हें पुरुषों के मुकाबले कम फायदा होता है। यह दवाएं ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने में भी काम आती हैं। मरने वालों में सबसे ज्यादा लोग 60 साल की उम्र के थे। इसी तरह 50 मामलों में हार्ट को ब्लड पहुंचाने वाली धमनी में रुकावट की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ