---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Beetroot Kanji Recipe: सेहत के लिए वरदान है चुकंदर से बनी ये ड्रिंक! जानें घर पर कैसे बनाएं

Beetroot Kanji Recipe: चुकंदर हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद है, ये तो आप सब जानते ही होंगे लेकिन इसका स्वाद लोगों को कम पसंद आता है। चुकंदर खाने के लिए लोग इसकी अलग-अलग हेल्दी डिशेज बनाते हैं ताकि चुकंदर खा सकें। हम आपको अपनी रिपोर्ट में एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो बनाना भी आसान है और पीने में भी टेस्टी लगेगी।

---विज्ञापन---

Beetroot Kanji Recipe: चुकंदर हमारी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है लेकिन इसका स्वाद काफी रेतीला या अर्दी (earthy) होता है, जो सबको पसंद नहीं आता है। चुकंदर में आयरन, फोलेट, मैंग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। चुकंदर से तरह-तरह की डिशेज बनती हैं लेकिन क्या आपने कभी यह ड्रिंक पी है? इसे बीटरूट कांजी कहते हैं, जो भारत के उत्तरी राज्यों में पी जाने वाली एक पॉपुलर ड्रिंक है। इसे पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और स्किन भी निखरती है। आइए जानते हैं चुकंदर से बनी इस सेहतमंद ड्रिंक को बनाने का सही तरीका।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---विज्ञापन---

चुकंदर की कांजी बनाने की सामग्री:

  • 1 बड़ा चुकंदर
  • 1-2 गिलास ताजे पानी
  • 1/2 नींबू का रस
  • लाल मिर्च का पाउडर, स्वाद अनुसार
  • 1चम्मच पीली सरसों या राई का पाउडर
  • स्वाद अनुसार काला नमक

ऐसे बनाएं बीटरूट कांजी

सबसे पहले तो चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर छील लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इसके बाद पीली सरसों को हल्का दरदरा पीस कर एक पाउडर तैयार कर लें। अब आपको कांच का एक बड़ा जग या डिब्बा लेना होगा। उसमें ताजा पानी भरें, कटे हुए चुकंदर डालें और फिर स्वाद अनुसार काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, सरसों का पाउडर और नींबू का रस मिलाकर अच्छे से घोल लें। अब फिर इस जग को किसी कपड़े से बांधकर ढक लें और ऊपर कोई ढक्कन लगा दें। इस कंजी को आपको धूप में 2 से 3 दिन के लिए रखना होगा। इसके बाद छानकर इसे पिएं। आप चाहें, तो थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।

कांजी पीने के फायदे

  1. इंप्रूव ब्लड सर्कुलेशन करता है।
  2. इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग करने में सहायक है।
  3. स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में मदद करें।
  4. डाइजेशन को सुधारें ।
  5. वजन घटाने में सहायक होता है।

---विज्ञापन---

चुकंदर खाने के अन्य फायदे

  • चुकंदर एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होती है।
  • चुकंदर के सेवन से आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती है।
  • चुकंदर खाने से शरीर को फाइबर मिलता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।
  • चुकंदर खाने से याददाश्त में सुधार होता है।
  • ऑस्टियोपोरोसिस के रोगियों को भी चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 15, 2024 02:07 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola