---विज्ञापन---

शुगर कंट्रोल करने के लिए जरूर खाएं ये 7 फल, महीनेभर में दिखेगा असर!

Fruits For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होता है। फल भी हमारी डाइट का अहम हिस्सा होते हैं लेकिन क्या शुगर के मरीजों को भी हर तरह के फल खाने चाहिए? आइए जानते हैं इस बारे में।

Fruits For Diabetes: शुगर की बीमारी एक गंभीर रोग है, जो लाइफस्टाइल के प्रभावित होने से होती है। इसे साइलेंट किलर डिजीज भी कहते हैं। शुगर कंट्रोल करने के लिए हमें अपनी डाइट का ख्याल रखना होता है। शुगर के मरीजों को फल खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फल हैं, जो मधुमेह रोगियों को खाने चाहिए। इस बारे में हम आपको न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन सुमन अग्रवाल द्वारा बताए गए हेल्दी फ्रूट्स की लेटेस्ट वीडियो द्वारा बता रहे हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन सुमन अग्रवाल ने रणवीर अलाहाबादिया के यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में डायबिटीज और डायबिटिक फ्रेंडली फ्रूट्स के बारे में बताया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

न्यूट्रिशनिस्ट किन फलों को खाने की सलाह देती हैं?

1. सेब- सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, खासतौर पर पेक्टिन नामक फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। साथ ही, सेब एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C का सोर्स होता है, जो बॉडी को स्वस्थ रखता है। सेब में कम कैलोरी होती है और यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है।

---विज्ञापन---

2. नाशपाती- यह फल भी फाइबर से भरपूर होता है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम्स पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। नाशपाती कब्ज की समस्या को दूर करती है साथ ही लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के चलते इसे खाना भी फायदेमंद होगा।

---विज्ञापन---

3. अनार- अनार भी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर फल है, जिसे शुगर के मरीजों द्वारा खाना बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से टाइप-2 डायबिटीज का रिस्क कम होता है।

4. अमरूद- अमरूद भी फाइबर, विटामिन-सी, पोटेशियम और आयरन से भरपूर होता है। शुगर के मरीजों को यह फल खाना काफी फायदेमंद होता है। इसमें शुगर कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं।

---विज्ञापन---

5. चेरी- चेरी भी लो कैलोरी और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फ्रूट है, जिसे शुगर के मरीजों द्वारा खाया जा सकता है। चेरी डायबिटीज के साथ-साथ हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद होती है।

6. स्ट्रॉबेरी– स्ट्रॉबेरी में बहुत कम शुगर और ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह इन्सुलिन लेवल को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें फाइबर भी होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को स्थिर रखता है।

---विज्ञापन---

7. संतरा- इस फल में विटामिन-C, फाइबर और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो इंसुलिन के स्तर को बैलेंस करने में मदद करते हैं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है। ध्यान रहे, संतरे को आपको फल के तौर पर ही खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

First published on: Dec 15, 2024 02:23 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola