---विज्ञापन---

गर्मियों में रहती है पित्त बढ़ने की समस्या? तो फॉलो करें ये डाइट प्लान

गर्मियों के मौसम में पित्त बढ़ने की समस्या होना आम परेशानी है। कुछ लोगों के साथ ऐसा ज्यादा होता है क्योंकि उन्हें पित्त दोष होता है। पित्त बढ़ जाए, तो उससे पाचन की समस्या, स्किन प्रॉब्लम्स और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं ताकि स्वस्थ रहें।

---विज्ञापन---

आयुर्वेद में पित्त बढ़ने की समस्या गर्मियों में होने वाली सबसे आम हेल्थ कंडिशन है। हमारे शरीर में तीन तत्वों पर आधारित शामिल होते हैं जिसमें वात, पित्त और कफ शामिल है। इनमें से अगर हमारे शरीर का एक भी तत्व असंतुलित होता है, तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। गर्मियों में लोगों को पित्त बढ़ने की समस्या सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। पित्त दोष में शरीर के अंदर एक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जिससे शरीर के अंदर गर्मी बढ़ जाती है। गर्मी बढ़ने से पेट और सीने में जलन होती है। स्किन पर लाल चकत्ते उभर जाते हैं और दाने भी निकल जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में थोड़े बदलाव करें ताकि राहत मिल सके।

कैसे बढ़ता है पित्त?

जयपुर के डॉ. दीपक सोनी बताते हैं कि पित्त दोष में दो तत्व शामिल होते हैं, अग्नि और जल। हालांकि, यह कभी भी किसी भी मौसम में बढ़ सकता है लेकिन गर्मियों का इससे खास कनेक्शन है। दरअसल, गर्मियों में पित्त इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि शरीर में पानी की कमी हो जाती है और शुगर और नमक वाले फूड्स का सेवन ज्यादा हो जाता है। अगर हमें इस प्रॉब्लम से छुटकारा पाना है, तो आपको डाइट में बदलाव करने चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित महिलाओं की सर्जरी के बाद भी बढ़ेगी उम्र

पित्त न बढ़े इसके लिए क्या खाएं?

1. ठंडी तासीर वाले फूड्स

---विज्ञापन---

खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूजा खाएं। नारियल पानी पिएं। पित्त संतुलित करने के लिए गुड़ का पानी पिएं। सौंफ का पानी और खस का शरबत पिएं।

2. हल्का और सुपाच्य भोजन

---विज्ञापन---

लंच में दलिया, मूंग दाल, चावल, छाछ और दही खा सकते हैं। हरी सब्जियां जैसे लौकी, तुरई, परवल और टिंडा भी खा सकते हैं। ठंडे दूध से बनी चीजें।

---विज्ञापन---

3. पित्त कम करने वाले ड्रिंक्स

बेल का शरबत, कच्चे आम का पन्ना, सौंफ और अलसी का काढ़ा पिएं। एलोवेरा जूस भी पी सकते हैं। पानी और ORS जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स वाले ड्रिंक्स का सेवन करें।

---विज्ञापन---

क्या न खाएं?

  • मिर्च-मसालेदार और तली हुई चीजें खाने से बचें।
  • ज्यादा चाय, कॉफी और गर्म दूध न पिएं।
  • खट्टे फल जैसे नींबू और संतरा ज्यादा न खाएं।
  • रेड मीट, शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं।
  • दिन में ज्यादा नींद लेने से बचें।

इन आयुर्वेदिक उपायों को ट्राई करें

  • सुबह त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ पिएं।
  • पेट ठंडा रखने के लिए नाभि पर नारियल तेल लगा सकते हैं।
  • दिन में एक बार कोई भी ठंडा लिक्विड जरूर लें।
  • नियमित व्यायाम करें।

 भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 18, 2025 02:49 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola