पैर में फ्रैक्चर..हो गई 'दंगल गर्ल' की मौत! आख‍िर ऐसा क्‍या हुआ, आप भी रहें इससे सावधान

Suhani Bhatnagar Death Reason: फिल्म दंगल में अभिनेता आमिर खान की छोटी बेटी की भूमिका निभाने वाली सुहानी भटनागर की आखिर कैसे मौत हो गई? सिर्फ पैर में फ्रैक्चर होने पर किसी की कैसे मौत हो सकती है। दवा के साइड इफेक्ट्स दिखने पर क्या करें? आइए जानते हैं।

Suhani Bhatnagar RIP

Suhani Bhatnagar Death

विज्ञापन

महज 19 साल की उम्र में कैसे किसी की एक फ्रैक्चर होने पर मौत हो सकती है? कैसे किसी दवा का रिएक्शन होने पर मौत हो सकती है। ऐसे तमाम सवाल हैं जो यकीनन इग्नोर करने वाले नहीं बल्कि गौर करने वाले हैं। एक दवा जिसका सेवन कोई भी व्यक्ति अपनी परेशानी से राहत पाने के लिए करता है लेकिन अगर उसी से मौत हो जाए तो क्या किया जाए? आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे अभिनेत्री सुहानी भटनागर की मौत हुई? कैसे पता करें कि दवा से साइड इफेक्ट हो रहा है और क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

विज्ञापन

सुहानी भटनागर की मौत कैसे हुई?

फरीदाबाद की रहने वाली अभिनेत्री सुहानी भटनागर की मौत 19 साल की उम्र में हो गई है। खबरों की मानें तो दवाइयों के रिएक्शन से सुहानी की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि सुहानी के पैर में फ्रैक्चर हुआ था और वो जिन दवाइयों का सेवन कर रही थी, जिसका साइड इफेक्ट हुआ और उसके पूरे शरीर में पानी भरने लगा। दवाओं का साइड इफेक्ट होने पर सुहानी को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

कैसे पता करें कि दवा से साइड इफेक्ट हो रहा है?

विज्ञापन

दवा का सेवन कभी भी किसी डॉक्टर की राय के बिना न करें। अगर दवा खाने के बाद आपको शरीर में किसी तरह का कोई बदलाव नजर आता है या फिर शरीर में दाने निकल आते हैं तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। दवा के साइड इफेक्ट्स होने पर और भी कई लक्षण हैं जो शरीर में नजर आने लगते हैं।

अगर आपको दवा खाकर डायरिया, आलस, घबराहट, चक्कर, मुंह सूखने या सुस्ती जैसा एहसास होने लगे तो ये भी दवा के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर्स से संपर्क करें और किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

विज्ञापन

 आप भी रहें सावधान!

आमतौर पर लोग अपने घर में खुद ही डॉक्टर बन जाते हैं। सिर, पैर, हाथ आदि में दर्द हुआ तो बस क्या है पेन किलर खा लो मिल जाएगी राहत, लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसी गलती आपको भारी भी पड़ सकती है। अपनी मर्जी से किसी भी दवा को खा लेना और खुद डॉक्टर बन जाना आपकी जान तक ले सकता है। पेन किलर खाने से जान जाने के मामले पहले भी कई बार आ चुके हैं। इसलिए जरूरी है कि किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर राय लें।

बच्चों के मामले में भी लापरवाही सही नहीं

अक्सर लोग अपने बच्चों को सर्दी-जुकाम, पेट दर्द, डायरिया, बुखार आदि होने पर अपने मन से दवा खिला देते हैं। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है। ये वायरस कैसे हैं आप इसका पता खुद नहीं लगा सकते हैं, इसके लिए आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। आमतौर पर डॉक्टर भी बीमारी को देखने के बाद उम्र और वजन के अनुसार दवा का डोज देते हैं। हालांकि, अगर आप घर पर अपनी मर्जी से दवा खिला देंगे तो गलत डोज देने पर दवा का साइड इफेक्ट भी हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ