कोरोना के बाद एक और महामारी! चपेट में आ रहे हैं युवा, WHO ने भी किया अलर्ट

Loneliness: डब्‍ल्‍यूएचओ (WHO) ने अकेलेपन को गंभीर हेल्थ इश्यू माना है। WHO का कहना है कि अकेलेपन की परेशानी तेजी से फैल रही है। युवाओं के लिए ये कितना खतरनाक है, जानिए।

Loneliness and who in the world Loneliness and who psychology Loneliness and who essay loneliness and social isolation elderly loneliness solutions who loneliness epidemic types of social isolation what is social isolation in psychology

Image Credit: Freepik

Loneliness: अकेलापन मेंटल हेल्थ के लिए गंभीर समस्या माना जा रहा है। पूरी दुनिया की एक बड़ी आबादी मेंटल हेल्थ की परेशानियों से जूझ रही है। अलग-अलग देशों के हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अकेलापन सिर्फ मेंटल ही नहीं फिजिकल समस्याओं की वजह भी बन सकता है। लंबे टाइम तक अकेले रहने वाले लोग डिप्रेशन, स्ट्रेस, सुसाइड जैसे विचार से जूझते रहते हैं।

विज्ञापन

यही वजह है कि WHO ने अकेलेपन को गंभीर स्वास्थ्य समस्या (Global Health Threat) माना है। डब्‍ल्‍यूएचओ का कहना है कि अकेलेपन की परेशानी दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई अन्य देश भी इसकी चपेट में हैं। इसे एक तरह से कोरोना के बाद अब नई महामारी के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

 

कितना खतरनाकअकेलापन

विज्ञापन

WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ लोगों में अकेलेपन की वजह से होने वाली समस्याएं एक दिन में 15 सिगरेट पीने से होने वाले नुकसान के बराबर हो सकती हैं। The Guardian में पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार, डब्‍ल्‍यूएचओ ने लोगों के बीच सोशल रिलेशनशिप में सुधार करने के लिए जापान में एक आयोग शुरू किया है। यह आयोग लोगों में अकेलेपन से होने वाली समस्याओं को खत्म करने के लिए खास तरह की एक ग्लोबल पहल है, जिसकी हेल्प से इस खतरे को कम करने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़े- मैच देखते हुए बढ़ जाए ब्लड प्रेशर तो करें 5 उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

भारत में युवा अकेलेपन से ग्रस्त

विज्ञापन

मई 2022 में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एनवायर्नमेंटल रिसर्च एंड पब्लिक हेल्थ (International Journal of Environmental Research and Public Health) में पब्लिश की गई एक रिसर्च के अनुसार, भारत के युवाओं में अकेलेपन से होने वाली समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 45 साल की उम्र के करीब 20.5% एडल्ट अकेलेपन का ज्यादा सामना कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

देश के जाने-माने साइकेट्रिस्ट के मुताबिक, युवाओं में मेंटल हेल्थ की समस्या तेजी से बढ़ रही है। शहरी इलाकों में रहने वाले युवा घर और फैमिली से दूर, वर्क कल्चर, दैनिक कार्य जैसी परेशानियों की वजह से अकेलेपन का ज़्यादा शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ