Knee Pain Treatment In Ayurveda: घुटने में दर्द होना एक आम समस्या है जो अकसर बढ़ती उम्र में दिखाई देती है। बुढ़ापे में शरीर कोमल नहीं रहता है वो कठोर बन जाता है, जिससे जोड़ो के बीच होने वाले कार्टिलेज में दरार होने लगती है। घुटने के दर्द का लेवल हल्का और असहनीय भी हो सकता है। घुटनों में दर्द के कारण चलने में परेशानी होती है। चलते समय हल्का दर्द महसूस होना, सूजन होना सामान्य लक्षण हैं। चलिए इस लेख के माध्यम से घुटने के दर्द का कारण, देसी इलाज पर बात कर लेते हैं।

विज्ञापन

घुटने के दर्द का कारण

  • बढ़ती उम्र
  • मोटापा
  • गठिया
  • चोट या इंफेक्शन
  • जेनेटिक
  • घुटनों पर दबाव पड़ना

घुटने के दर्द से राहत देंगे ये टिप्स

  • रोजाना योग और एक्सरसाइज करें
  • तनाव न लें
  • घुटने के दर्द पर सिकाई करें

ये भी पढ़ें- आजकल क्यों बढ़ रहा घुटनों और जोड़ों में दर्द? जानें ये हैं बड़ी वजह

विज्ञापन

घुटने के दर्द का देसी इलाज

खाने पीने में बदलाव कर सकते हैं। इन चीजों को शामिल करके जैसे- शलाकी जूस, फ्लेक्स सीड ये सभी घुटने में मौजूद ग्रीस को मेंटेन रखते हैं। अश्वगंधा, मोरिंगा भी लेने से लाभ मिल सकता है और इन्हें डाइड में शामिल करने से काफी हद कर एंटी एजिंग को रोक सकते हैं। डेली मसाज करने से भी घुटने के दर्द में राहत मिलती है। लेकिन किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह लेने के बाद मसाज लेनी चाहिए ताकि कुछ और परेशानी न हो।

वात प्रकृति के लोगों को डेली मसाज करनी चाहिए। पित्त प्रकृति के लोगों को एक दिन छोड़कर मसाज करनी चाहिए और कफ प्रकृति वाले लोगों को हमेशा चार दिन छोड़कर मसाज करनी चाहिए। मसाज के लिए सबसे अच्छा तेल आयुर्वेद में तिल का तेल बताया गया है। कुछ बातें ध्यान में रखें, जैसे मौसम, उम्र के हिसाब से मसैज के लिए तेल का चयन करना चाहिए।

विज्ञापन

घुटने के दर्द में आयुर्वेद काफी कस्टमाइज थेरेपी देता है। इसमें सबसे पहले आता है कि आप कहां रहते हैं। फिर कई सारे ऐसे फैक्टर हैं, जिनके बाद ही दवाई दी जाती है। जब तक मरीज के बारे में अच्छी तरह से पता करने के बाद आयुर्वेद में इसका उपचार होता है। घुटने के दर्द की पूरी जानकारी और देसी इलाज के लिए आप इस वीडियो लिंक पर क्लिक करें और देखें-

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ