Insomnia Sleep Disorders: कॉफी और चाय को अक्सर नींद न आने के लिए जिम्मदार ठहराया जाता है। कई लोगों ने आपको भी सलाह दी होगी कि सोन से पहले कॉफी या फिर चाय का सेवन न करें। इसे अच्छी नींद आने के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है, लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि चाय और कॉफी से ज्यादा नुकसानदायक कुछ लोकप्रिय ड्रिंक्स हैं जो आपको नींद न आने वाली बीमारी यानी इंसोमिना का शिकार बन सकती हैं।
जी हां, एक्सपर्ट्स की मानें तो लोगों में इंसोमिना यानी अनिद्रा का कारण कई हो सकते हैं। आज के समय में दुनिया भर में तीन में से एक व्यक्ति आपको ऐसा मिल सकता है जो अनिद्रा से जूझ रहा है। अगर आप भी रात भर सिर्फ सोने के लिए संघर्ष करते रहते हैं तो ये अनिद्रा की बीमारी हो सकती है। इसे नजरअंदाज करना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है।
नींद से खान-पान का भी गहरा नाता
अगर नींद न आने का कारण आपकी नजर में तनाव, चिंता या अधिक वर्क प्रेशर है, तो ऐसा जरूरी नहीं है। एक्सपर्ट की मानें तो अनिद्रा के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं जिनमें से बड़ा मुद्दा आपका खान-पान भी हो सकता है। आप पूरे दिन क्या खाते या पीते हैं, ये भी आपकी नींद पर असर कर सकता है। भले ही आपने कैफीन युक्त पेय पदार्थ का सेवन सोने से पहले न किया हो लेकिन इसका असर 10 घंटे तक आपकी बॉडी में रहता है जो कहीं न कहीं अनिद्रा की वजह बन सकता है।
ये भी पढ़ें- Good Sleep Drinks: रात में चैन की नींद सोने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स
7 से 8 घंटे की नींद नहीं तो आप हैं बीमार!
लोकप्रिय ड्रिंक्स में सिर्फ कॉफी या चाय का नाम ही शामिल नहीं है बल्कि अन्य ड्रिंकों को भी अनिद्रा का कारक बताया गया है। नींद विशेषज्ञ जेम्स हिगिंस की मानें तो शराब आपकी नींद पर असर डालने का मुख्य कारण हो सकता है। अगर आप शराब का सेवन नहीं करेंगे तो आपको नींद न आने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप 7 से 8 घंटे की नींद नहीं ले पा रहे हैं और सोने में समस्या हो रही है तो ये आम बात नहीं बल्कि बीमारी है, जिसे स्लीप डिसऑर्डर (Sleep Disorder) या इंसोमिना कहा जा सकता है।
एथिकल बेडिंग के सीईओ और नींद विशेषज्ञ जेम्स हिगिंस के मुताबिक शराब पीने से आप सही तरह से 7 से 9 घंटे तक की नींद नहीं ले सकते हैं। इससे आपकी नींद चक्र (Sleeping Cycle) और तीव्र नेत्र गति (Rapid Eye Movement) समेत गहरी नींद के चरणों पर भी रुकावट आती है। शराब का पहला काम REM यानी Rapid Eye Movement को दबाने का होता है। ऐसे में नींद नहीं आती और शरीर रात भर सोने की कोशिश करता रह जाता है, जिस वजह से आप कई बार खुद काफी थका हुआ भी महसूस कर सकते हैं।
कैफिन ड्रिंक्स के साथ शराब का भी करें परहेज
अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं तो कम से कम कैफिन ड्रिंक्स पिएं, हो सके तो इन्हें पीना छोड़ ही दें। इसके अलावा शराब को तो पूरी तरह से पीना छोड़ ही दें। इसके परहेज आपको खुद अपने शरीर में बदलाव दिखने लगेगा और आपको कुछ ही दिनों में एक आरामदायक नींद का अनुभव होने लगेगा।
संबंधित खबरें
शरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
27 mins agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
14 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
15 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
17 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
19 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
19 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
23 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines