Patanjali News: रामदेव से जानें पतंजलि वेलनेस सेंटर के 7 बेसिक नियम, जो आपको रखेंगे फिट

Patanjali News: रामदेव बाबा ने पतंजलि वेलनेस सेंटर में स्वस्थ रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण और सरल नियम बताए हैं, जो हमारे जीवन को बेहतर और स्वस्थ बना सकते हैं। ये नियम शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।

Patanjali (17)

Patanjali News: बाबा रामदेव देशवासियों को स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक और घरेलू उपायों के बारे में बताते आए हैं। वे देश के सबसे बड़े योग गुरु माने जाते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने दुनियाभर में योग को फैलाया है। हरिद्वार में पतंजलि वेलनेस सेंटर हैं, जहां देश और विदेश के कई मरीजों का उपचार आयुर्वेद और योग के माध्यम से किया जाता है। पतंजलि आयुर्वेद वेलनेस की किताब उपचार पद्धति में हेल्दी रहने के पतंजलि वेलनेस में अपनाए जाने वाले नियमों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

ये नियम बाबा रामदेव द्वारा बताए गए हैं, जिन्हें हम भी रोज फॉलो कर सकते हैं

1. रोगों के उपचार में जरूरी ये 7 साधन

योग, यज्ञ, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, औषधीय जल, औषधीय भोजन तथा रोगों के अनुसार विभिन्न उपचार के तरीकों का सही से पालन करना। इसका अर्थ है इन सभी बातों को जानना, मानना ​​ और अपनी रोज की जिंदगी में जीना।

विज्ञापन

2. योग सभी के लिए जरूरी

बाबा रामदेव द्वारा बताया गया है कि वहां रहने वाले हर इंसान को निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक बह 5:30 से 7:00 बजे तक योग करना होता है। हालांकि, योग करना सभी की अपनी मर्जी है लेकिन सेंटर में रहने वाले रोगियों को इसे फॉलो करना है। अगर वे ऐसा नहीं चाहते हैं, तो सेंटर से जा सकते हैं।

विज्ञापन

3. योग करने का समय

बाबा रामदेव की किताब के मुताबिक, वेलनेस सेंटर में रहने वाले लोगों को सिखाया जाता है कि योग करते समय हर आसन और क्रिया को कम से कम 2 मिनट तक करें। मेडिटेशन के लिए कम से कम 10 मिनट का समय जरूर लें। प्राणायाम करना सभी के लिए जरूरी है।

विज्ञापन

4. लग्जरी लाइफ का त्याग

पतंजलि में रहने वाले रोगियों को सभी रोगियों की तरह जीवन बिताना होगा। अगर कोई लग्जरी लाइफस्टाइल और नकारात्मकता के साथ सेंटर में रहता है, तो उनका उपचार सही से नहीं हो पाएगा। वहां डॉक्टरों द्वारा बताए गए सभी कर्म जो उपचार से संबंधित हैं, उन्हें अपनाने होंगे।

5. दवाओं से मुक्ति

पतंजलि वेलनेस सेंटर में मरीजों का इलाज बिना गोलियों की मदद से किया जाए, यह प्राथमिकता है। ब्लड शुगर, बीपी, थायराइड और दर्द की समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक दवा दी जाती है। यह उपचार 100 फीसदी प्राकृतिक होते हैं। साथ ही, राहत मिलने पर उन दवाओं की डोज को कम करते-करते पूरी तरह बंद करवा दिया जाता है।

विज्ञापन

6. उपचार के लिए क्या करें-क्या न करें नियम अपनाएं

इस नियम का मतलब है कि पतंजलि में लोगों को इलाज करवाना है, तो वहां के वैद्यों और योगाचार्यों द्वारा बताए कामों को करना होगा। उनके नियमों में साफ-सफाई, खुद का काम खुद करना, सभी मरीजों के साथ सामान्य व्यवहार, पुरानी लतों से परहेज और डेकोरम (तमीज) मेंटेन करना होगा।

विज्ञापन

7. घर में भी फॉलो करें सभी रूल्स

पतंजलि वेलनेस सेंटर अपने रोगियों को कहता है कि मरीज अगर थोड़ा ठीक होने के बाद डिस्चार्ज लेता है, तो उसे घर में भी वहीं नियम को फॉलो करना होगा। इनमें सुबह समय से उठना, रात को समय से सोना, घरेलू उपचारों जैसे जल नेती और प्राणायाम को फॉलो करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ