Patanjali News: कोलेस्ट्रॉल का जड़ से इलाज करती है पतंजलि दिव्य लिपिडोम, 5 हर्बस से बनी दवा

Patanjali News: कोलेस्ट्रॉल लाइफस्टाइल से संबंधित हेल्थ प्रॉब्लम है, जिसका इलाज करना जरूरी है। हालांकि, सही उपायों और घरेलू तरीकों की मदद से इससे छुटकारा पाया जा सकता है, लेकिन कुछ लोगों को इस बीमारी में दवा भी दी जाती है। आप पतंजलि की दिव्य लिपिडोम टैबलेट लें सकते हैं, जो 100% आयुर्वेदिक है।

PATANJALI RESEARCH CENTRE

Patanjali News: कोलेस्ट्रॉल की बीमारी एक गंभीर लाइफस्टाइल डिजीज है। इस समस्या के अनियंत्रित होने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और बीपी जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल की समस्या इन दिनों लाखों लोगों में वर्ल्डवाइड लेवल पर पाई जाती है। खासतौर पर युवाओं में यह प्रॉब्लम पिछले कुछ समय से ज्यादा देखी जा रही है। अनहेल्दी इटिंग, तला-भुना भोजन, शराब पीना और सही आदतों का पालन नहीं करने से यह बढ़ रही है। कई हेल्थ रिसर्च इस बारे में पुष्टि करती हैं कि कोलेस्ट्रॉल एक ग्लोबल बर्डन है। पतंजलि की दिव्य लिपिडोम खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

क्या है दिव्य लिपिडोम?

डिसलिपिडेमिया नामक कोलेस्ट्रॉल से संबंधित बीमारी को दूर करने में लिपिडोमा की अहम भूमिका रही है। यह बीमारी शरीर में एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से होती है, जिसमें खून में भी कोलेस्ट्रॉल के कण बनने लगते हैं। यह इतनी खतरनाक बीमारी है कि इससे कार्डियो प्रॉब्लम्स और हार्ट अटैक का रिस्क कई गुना बढ़ जाता है।

विज्ञापन

कितनी असरदार दवा?

भारत में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या को देखते हुए पतंजलि आयुर्वेद ने लोगों के लिए आसान और आयुर्वेदिक समाधान ढूंढ लिया है। दिव्य लिपिडोम पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन, हरिद्वार, में बनी हर्बल मेडिसिन है। इसको बनाने में 5 औषधीय जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया गया है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती हैं।

विज्ञापन

ये हैं 5 मुख्य जड़ी-बूटियां

1. अर्जुन की छाल- हृदय को मजबूत करती है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करती है।

2. गुग्गुल- ट्राइग्लिसराइड्स और एलडीएल को घटाने में मददगार।

विज्ञापन

3. लौकी- इस सब्जी का रस पीने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। यह फैट को भी कम करता है।

4. दालचीनी- इस मसाले की मदद से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है। यह दिल की सेहत को भी सुधारने में मदद करती है।

विज्ञापन

5. लहसुन- हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लहसुन में कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले कई गुण पाए जाते हैं। इस दवा में भी लहसुन का इस्तेमाल किया गया है।

दवा के लाभ

  • कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करें।
  • हृदय रोगों के जोखिम को घटाएं।
  • लिवर और मेटाबॉलिज्म को मजबूत करें।
  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें।
  • शरीर में फैट को बर्न करने में मदद करता है।

ये भी पढे़ं- Patanjali News: कोरोनिल पर उठे थे सवाल, 69% मरीजों को 3 दिन में किया ठीक, आयुष मंत्रालय ने भी माना असरदार

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ