Patanjali News: फैटी लिवर का इलाज करने में दिव्य लिवोग्रिट कितनी असरदार? पतंजलि रिसर्च सेंटर में तैयार की गई दवा

Patanjali News: पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन देश-विदेश में आयुर्वेद का प्रचार कर रही है। आयुर्वेद की जड़ी-बूटियों की मदद से गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज संभव किया जा सकता है। फैटी लिवर देश में बढ़ रही लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है। इस रोग का इलाज करने में पतंजलि की दिव्य लिवोग्रिट कैसे फायदेमंद है? जानिए।

Patanjali (16)

Patanjali News: फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर में फैट की मात्रा सामान्य से अधिक हो जाती है। यह रोग खराब लाइफस्टाइल, खराब खानपान, मोटापा और अधिक शराब पीने से होता है। शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण भी यह रोग तेजी से बढ़ रहा है। यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह लिवर सिरोसिस या लिवर फेलियर जैसी गंभीर स्थितियों में बदल सकता है। ऐसे में हम आयुर्वेदिक चिकित्सा का सहारा भी ले सकते हैं। पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन के अनुसार, दिव्य लिवोग्रिट एक प्रभावशाली विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन

पतंजलि और आयुर्वेद की भूमिका

देश-विदेश में पतंजलि ने ही बढ़-चढ़कर आयुर्वेद को फैलाया है। आयुर्वेद भारत की पुरानी इलाज पद्धति है, जो अनेकों बीमारियों का उपचार कर सकती है। पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन सेंटर, हरिद्वार, बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और सीनियर डॉक्टर अनुराग वार्ष्णेय द्वारा चलाई जाती है। यहां आयुर्वेदिक दवाओं और अलग-अलग पुरानी पद्धतियों की मदद से इलाज किए जाते हैं। विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए साइंटिफिक फॉर्मूले की भी मदद ली जाती है।

विज्ञापन

फैटी लिवर का इलाज करेगी यह दवा

फैटी लिवर एक घातक रोग है। एलोपैथी की सहायता से इसका इलाज किया जा सकता है। मगर आयुर्वेद की मदद लेने से इलाज असरदार और ज्यादा सटीक होता है। पतंजलि की दिव्य लिवोग्रिट की मदद से पतंजलि ने देश के कई मरीजों का उपचार किया है।

विज्ञापन

दिव्य लिवोग्रिट क्या है?

दिव्य लिवोग्रिट पतंजलि आयुर्वेद द्वारा विकसित की गई एक आयुर्वेदिक दवा है, जिसे विशेष रूप से लिवर की कार्यक्षमता को सुधारने और उसे विषैले पदार्थों से मुक्त रखने के लिए तैयार किया गया है। यह पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन की प्रयोगशालाओं में आधुनिक अनुसंधान और पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान को मिलाकर तैयार किया गया है। पतंजलि की इस दवा में कई लाभकारी गुणों से भरपूर जड़ी-बूटियां हैं।

विज्ञापन

इन जड़ी-बूटियों से बनी दवा

  • भृंगराज – इसे लिवर टॉनिक माना जाता है।
  • कुटकी- लिवर को डिटॉक्स करने और पाचन क्रिया को सुधारने में कारगर।
  • त्रिफला- ये जड़ी-बूटी तीन फलों का मिश्रण है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
  • कालमेघ- यह जड़ी-बूटी लिवर को संक्रमण और सूजन से बचाने में सहायक है।

फैटी लिवर पर दिव्य लिवोग्रिट का असर

1. दिव्य लिवोग्रिट में मौजूद हर्बल तत्व लिवर में फैट की मात्रा को कम करते हैं।

2. यह दवा लिवर को डिटॉक्स करने में सहायक है।

विज्ञापन

3. इस दवा के नियमित सेवन से लिवर एंजाइम्स जैसे ALT और AST के स्तर में सुधार होता है।

4. लिवर के सही कार्य करने से पाचन और मेटाबॉलिज्म का काम बेहतर तरीके से होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ