Health Tips: आचार्य मनीष से जानें, क्या है पंचकर्म थेरेपी? इससे कैसे दूर होते हैं रोग

Health Tips: आयुर्वेद की मदद से इलाज किया जाए, तो यह रोगों को दूर करने से ज्यादा उन्हें खत्म करने में मदद करता है। पंचकर्म थेरेपी आयुर्वेदिक तरीका है, जो कई गंभीर बीमारियों का जड़ से इलाज करता है। आइए जानते हैं इस थेरेपी के बारे में।

Panchkaram therapy

Health Tips: भारत में कई प्रकार की उपचार पद्धति मौजूद हैं। इनमें आयुर्वेद सदियों पुराना और आज भी अपनाया जाने वाला तरीका है। हालांकि, एडवांस ट्रीटमेंट्स भी जल्दी इलाज करते हैं लेकिन आयुर्वेद पर लोगों को विश्वास है क्योंकि इस उपचार पद्धति के कोई साइड-इफेक्ट्स नहीं होते हैं। आयुर्वेद में पंचकर्म थेरेपी की भी विशेष जगह है। पंचकर्म थेरेपी का उद्देश्य शरीर को अंदर से शुद्ध करना और बीमारियों की जड़ को खत्म करना होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

क्या है पंचकर्म?

आयुर्वेदिक डॉक्टर, डॉ. आचार्य मनीष HIIMS अस्पताल, बताते हैं कि अगर किसी को कोई रोग है, तो उनके इलाज के तरीके में पंचकर्म भी शामिल है। पंचकर्म का अर्थ है पांच क्रियाएं और ये पांच प्रक्रियाएं शरीर से विषैले तत्वों (toxins) को बाहर निकालने के लिए अपनाई जाती हैं। जब हमारे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं, तो एनर्जी का सोर्स बढ़ता है।

विज्ञापन

इसकी मदद से शरीर के विभिन्न अंगों जैसे फेफड़ों, किडनी, लिवर, मूत्रमार्ग और पेट तथा आंतों की सफाई होती है और बीमारियों वाले बैक्टीरिया को बाहर निकाला जाता है।

विज्ञापन

हर किसी के लिए अलग है पंचकर्म

पंचकर्म क्रिया सभी लोगों के लिए अलग-अलग होती है। इस क्रिया को किसी पर किस तरह करवाया जाएगा, यह डॉक्टर बताएंगे। मरीज के शरीर की ताकत और इम्यूनिटी के अनुसार, पंचकर्म थेरेपी दी जाती है।

पंचकर्म के 5 चरण क्या?

1. वमन- इसमें औषधियों के माध्यम से उल्टी कराकर शरीर से कफ दोष को बाहर निकाला जाता है। इसमें उल्टी वाली दवाएं दी जाती हैं। अस्थमा और मोटापे से परेशान लोगों के लिए यह असरदार है।

विज्ञापन

2. विरेचन- पंचकर्म के दूसरे चरण में प्राकृतिक तरीके से दस्त करवाई जाती है। इसके माध्यम से पित्त दोष को शरीर से बाहर निकाला जाता है। यह आंतों की सफाई करता है और पीलिया जैसे रोग का इलाज करता है।

3. बस्ति- औषधीय घी और काढ़े के एनिमा के माध्यम से वात दोष को संतुलित किया जाता है। इसे वात, पित्त और कफ तीनों दोषों के लिए फायदेमंद माना जाता है। गठिया, बवासीर और कब्ज की समस्या का इलाज करने के लिए रामबाण यह तरीका है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guru Manish Ji (@chikitsaguru)

4. नस्य- इसमें नाक के रास्ते औषधियां देकर सिरदर्द और गर्दन के रोगों का इलाज किया जाता है। यह माइग्रेन और बालों के इलाज के लिए असरदार मानी जाती है। इससे सिर के टॉक्सिन्स को बाहर निकाला जाता है।

विज्ञापन

5. रक्तमोक्षण- इसमें शरीर से खराब खून को बाहर निकाला जाता है, जिससे त्वचा रोग और अन्य खून से संबंधित बीमारियां ठीक होती हैं।

पंचकर्म के लाभ

  • शरीर और दिमाग से टॉक्सिन्स रिलीज करें।
  • इम्यूनिटी बढ़ाएं।
  • उम्र बढ़ने से होने वाली समस्याओं को रोकें।
  • पाचन क्रिया को मजबूत करें।
  • बॉडी टिशूज को रिपेयर करें और वेट कम करवाएं।

ये भी पढ़ें- एक नहीं इन 5 बीमारियों का कारण है ज्यादा तला-भुना खाना! जानें सेहत को कैसे हो रहा नुकसान?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ