---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान तनाव से मेंटल हेल्थ पर क्या असर? जानें विशेषज्ञ से

Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बढ़े हुए तनाव ने देशवासियों को भी थोड़ा चिंतित कर दिया है। लोगों के मन में युद्ध हुआ तो क्या होगा जैसे कई सवाल है। इन सब वजहों से इनकी मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ रहा है। आइए जानते हैं इससे निपटने के तरीकों के बारे में।

---खबर नीचे जारी है---

Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहा तनाव सिर्फ सेना या सरकार के लिए चुनौती नहीं है। यह दोनों देशों के आम नागरिकों को भी प्रभावित कर रहा है। हालांकि, दोनों देशों में ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने पहले भी इस तरह का जंगी माहौल देखा होगा लेकिन ऐसे लोगों या युवाओं की संख्या ज्यादा है, जो इस प्रकार की परिस्थिति में पहली बार आए है। सोशल मीडिया पर लोग कोविड और युद्ध को आपस में जोड़कर देख रहे हैं। मगर आपको बता दें कि ये दोनों स्थितियां एक-दूसरे से काफी अलग है। इस रिपोर्ट में जानते हैं वॉर कैसे मेंटल हेल्थ को अटैक कर रही है।

बढ़ते तनाव ने लोगों के दिमाग में उथल-पुथल मचा दी है, खास तौर पर उन लोगों के दिमाग में जो कम उम्र के हैं। आजकल युवा सोशल मीडिया पर कई झूठे और अनवैरिफाइड पोस्ट और वीडियो देखते हैं, जो उनके दिमाग पर असर डालती है। विशेषज्ञों के अनुसार, युद्ध की आशंका मानसिक स्वास्थ्य पर काफी असर डालती है।

---खबर नीचे जारी है---

बढ़ रही ये समस्याएं

1. चिंता (Anxiety)

युद्ध में क्या होने वाला है, आम नागरिकों को क्या तैयारियां करनी है। सुरक्षा के लिए किन तरीकों को अपनाएं, जैसे कई सवाल लोगों के मन में है। युवाओं को खुद के साथ-साथ परिवार और वित्तीय रूप से कमजोर होने की चिंताएं सताती है। अगर युद्ध हुआ तो किस तरह की परिस्थितियां होंगी। भविष्य के लिए डर और बेचैनी की भावना होना।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- ‘उन्हीं को मारा, जिन्होंने मासूमों को मारा…’, ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

2. अवसाद (Depression)

---खबर नीचे जारी है---

युद्ध के बारे में लगातार समाचार और सोशल मीडिया की कहानियां देखने से डिप्रेशन और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं विकसित होने का खतरा बढ़ रहा है। कई बार युवा इन सभी कारणों के चलते अपनी आदतों को बदलने लगते हैं। शराब और नशीले पदार्थों का सेवन करने से डिप्रेशन बढ़ जाता है।

3. अनिश्चितता (Uncertainty)

---खबर नीचे जारी है---

इसमें लोग भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंतित रहते हैं। भविष्य के परिणामों के बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि यह लोग नकारात्मक सोच का विकास कर देते हैं। जो लोग पहले से खराब मेंटल हेल्थ से परेशान है, उन्हें भविष्य के बारे में सोचने की आदत ज्यादा होती है। ये लोग अपनी भावनाओं को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ऐसी स्थितियों का निपटारा क्या?

  • माइंडफुलनेस की प्रेक्टिस करें।
  • व्यायाम करें।
  • सोशल मीडिया से दूरी बनाएं।
  • गहरी सांस लेने वाले व्यायामों को करें।
  • डॉक्टरी सलाह लें।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, क्या होगा एजेंडा?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 08, 2025 08:29 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola