Black Pepper For Eyes: बेहतर नाइट व‍िजन के लिए खाने में शामिल करें काली मिर्च, ये रहा खाने का तरीका

Black Pepper For Eye

Black Pepper For Eye

Black pepper eyes benefits: काली मिर्च बीटा-कैरोटीन, सेलेन‍ियम, करक्‍यूम‍िन और कई एंटीऑक्‍सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी आंखों की रौशनी बढ़ाने में भी मदद मिलती है। काली मिर्च आंखों को मोतियाबिंद जैसी गंभीर समस्या से बचाने में मददगार साबित होती है। इसके अलावा इससे आपको फ्री रेड‍िकल्‍स को भी कम करने में सहायता मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए काली म‍िर्च का सेवन करने के फायदे और सेवन करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

बेहतर होगा नाइट व‍िजन

काली म‍िर्च पोटैश‍ियम और पिपेरिन की अच्‍छी मात्रा से भरपूर होती है। इसलिए इसके सेवन से आपका नाइट व‍िजन बेहतर होता है। काली म‍िर्च में एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होता है जिससे आपकी आंखों को यूवी रेज से बचाने में सहायता म‍िलती है।

दूर होगी आंखों की सूजन

काली म‍िर्च एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इसलिए काली म‍िर्च आंखों की सूजन कम करने के ल‍िए फायदेमंद होती है। लेकिन काली मिर्च का सेवन सीम‍ित मात्रा में ही करें। नहीं तो इससे आपके पेट में जलन की समस्‍या भी हो सकती है।

बढ़ेगी आंखों की रौशनी

काली म‍िर्च आंखों की रौशनी बढ़ाने के ल‍िए बेहद फायदेमंद होती है। आंखें कमजोर होने की वजह से स‍िर में दर्द की समस्‍या हो सकती है। ऐसे में स‍िर दर्द को दूर करने के ल‍िए काली म‍िर्च का उपयोग कर सकते हैं।

कैसे करें काली म‍िर्च का सेवन?

  • काली म‍िर्च को पीसकर शहद म‍िलाकर एक द‍िन में 2 से 3 बार चाटें।
  • काली म‍िर्च में घी म‍िलाकर न‍ियम‍ित तौर पर सेवन करने से आपके आंखों की रौशनी बढ़ती है।
  • इसके लिए आप 1 चुटकी काली म‍िर्च पाउडर को गुनगुने दूध में म‍िलाकर रात को सोने से पहले सेवन करें।
  • काली म‍िर्च के पाउडर में आंवले का रस म‍िलाकर सेवन करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ