रात को दिखते हैं इस जरूरी विटामिन की कमी के लक्षण, इग्नोर किया तो पड़ेगा भारी

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: हमारे शरीर को कई प्रकार के विटामिनों की जरूरत होती है क्योंकि उनकी सहायता से ही शरीर में खून बनता है और हम स्वस्थ रहते हैं। विटामिन बी-12 एक ऐसा बहुमुल्य विटामिन है, जिसकी कमी से हमारा जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। आइए जानते हैं इसकी कमी के संकेतों के बारे में।

Source-freepik

Vitamin B12 Deficiency Symptoms: स्वस्थ रहने के लिए हमें सबसे पहले अपने शरीर को स्वस्थ रखने की जरूरत होती है। अगर हमारी बॉडी फिट नहीं रहेगी तो बीमारियां होना संभव है। इसका कारण है शरीर की इम्यूनिटी के कमजोर होना। कमजोर इम्यूनिटी शरीर में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व न होने से होती है। विटामिन और मिनरल हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। विटामिन बी-12 की कमी होने से सबसे ज्यादा और जल्दी बीमारियां हमारे शरीर को जकड़ती है। आइए जानते हैं इसकी कमी के लक्षणों के बारे में।

विज्ञापन

कैसे होते हैं इसकी कमी?

विटामिन बी12 एक वॉटर सॉल्युबल विटामिन है, जो हमारे शरीर में रक्त और वॉटर कंटेंट के साथ मिलकर काम करता है। आमतौर पर इस विटामिन की कमी शाकाहारी लोगों या सही डाइट न होने की वजह से होती है। इसके अलावा, मेडिकल टर्म्स में समझे तो बॉडी में अन्य बीमारियों, एक्सिडेंटल या सर्जरी केस के चलते शरीर से रेड ब्लड सेल्स की कमी से इसकी कमी होती है। विटामिन बी-12 की कमी होने से शरीर में कुछ संकेत दिखाई देते हैं, जो हमें समझने चाहिए।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

यूनानी स्पेशलिस्ट डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं डायटरी इंसफिशिएंसी के चलते इस विटामिन की कमी लोगों में आम होती है। इसकी कमी होने पर रात में दिखने वाले लक्षण हैं-बिना मेहनत किए भी थकावट होना, पूरे दिन आराम करने के बाद भी रात को कमजोरी लगना, रात को सोते समय पसीने आना और नींद बहुत ज्यादा आना। खून की कमी से रात के समय सांस लेने में तकलीफ होना। दरअसल, इसका प्रमुख कारण यह है कि शरीर में विटामिन बी-12 की डेफिशियेंसी के चलते खून का न बन पाना। हर समय आलस्य आना। डॉक्टर बताते हैं कि इन लक्षणों को समझें और जल्द से जल्द इलाज शुरू करें।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 के लिए क्या खाएं?

एग यॉक

प्रोटीन का सोर्स विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने में काफी मदद करता है। दिन में 2 से 3 अंडे रोजाना खाने से जल्दी इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। अंडे खाने से शरीर में पर्याप्त एनर्जी मिलती है। हालांकि, अंडे का जो पीला भाग होता है, वह विटामिन बी-12 से भरपूर होता है।

विज्ञापन

नॉनवेज

अगर आप मांसाहारी भोजन करते हैं, तो आपको नियमित रूप से कुछ नॉनवेज आइटम्स खाने चाहिए। चिकन ब्रेस्ट, लाल मांस और सी फूड में आने वाली कई मछलियों को खाने से विटामिन बी-12 मिलता है।

विज्ञापन

दूध व अन्य चीजें

डेयरी के प्रोडक्ट्स खाने से भी विटामिन बी-12 मिलता है। शाकाहारी लोगों के लिए मिल्क प्रोडक्ट्स काफी लाभकारी माने जाते हैं। फूल फैट मिल्क, फ्रेश  क्रीम और दही, बटर को खाएं। जिन्हें पाचन से संबंधित समस्याएं होती रहती हैं, वे छाछ या लस्सी पी सकते हैं।

विज्ञापन

ड्राई फ्रूट्स

आप सुबह के समय भिगोए हुए बादाम, काजू, अखरोट और किशमिश खा सकते हैं। ये नट्स खाने से विटामिन बी-12 के साथ-साथ दिमाग तेज होता है, एनर्जी लेवल इंक्रीज होता है, खून बढ़ाने में मदद मिलती है और वेट लॉस भी होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ