Fatty Liver का इलाज है ये 5 होममेड ड्रिंक्स, 21 दिनों में दिखेगा असर

Fatty Liver Diseases: लिवर की बीमारियां इन दिनों काफी आम हो गई है। इसका इलाज करना जरूरी होता है ताकि आम सी लगने वाली यह समस्या गंभीर रूप न ले लें। आज हम आपको बताएंगे किन ड्रिंक्स को नियमित पीने से फैटी लिवर रोग से राहत पाई जा सकती है।

Source-freepik

Fatty Liver Diseases: लिवर में ज्यादा चर्बी बढ़ने से फैट बढ़ जाता है। इस समस्या को फैटी लिवर की बीमारी कहा जाता है। यह लाइफस्टाइल से संबंधित समस्या है, जो इन दिनों काफी आम हो गई है। युवाओं में और महिलाओं को यह परेशानी ज्यादा होती है। फैटी लिवर के पीछे कारण हमारा खराब खानपान का तरीका है। हालांकि, फैटी लिवर दो प्रकार के होते हैं, एल्कोहॉलिक और नॉन एल्कोहॉलिक। शराब पीने वाले लोगों को पहले एल्कोहॉलिक फैटी लिवर बहुत होता था। मगर पिछले कुछ समय से  नॉन एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के मरीजों में इजाफा देखा जा रहा है। इस प्रकार के फैटी लिवर का कारण है मीठा, मैदा और फ्राइड फूड्स का सेवन करना। इस समस्या को दूर करने के लिए आप अपनी नियमित जीवनशैली में इन हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

आकाश हेल्थकेयर के डॉक्टर शरद मल्होत्रा बताते हैं कि फैटी लिवर का इलाज समय पर नहीं किया गया तो यह आगे चलकर लिवर सिरोसिस का रूप ले सकता है। ये लिवर सिरोसिस लिवर में कैंसर का भी बड़ा कारण होता है। इसलिए, फैटी लिवर की स्थिति में ही समय से इलाज करके जड़ से इसे खत्म कर देना चाहिए। फैटी लिवर का इलाज डॉक्टरों की मदद के साथ-साथ घरेलू उपायों से बहुत जल्दी किया जा सकता है।

विज्ञापन

इन ड्रिंक्स को पीने से दूर होगी फैटी लिवर की समस्या

ब्लैक कॉफी

विज्ञापन

ब्लैक कॉफी को फैटी लिवर की समस्या दूर करने में मदद करने वाला सबसे असरदार ड्रिंक माना जाता है। रोजाना इसे खाली पेट पीने से मात्र 21 दिनों में आपको अपनी सेहत में सुधार दिख जाएगा।

नींबू पानी

विज्ञापन

नींबू पानी भी फैटी लिवर का इलाज करने में असरदार होता है। लगातार 21 दिनों तक नींबू पानी बिना शक्कर वाली पिएं और इससे होने वाले बदलावों को देखें। नींबू फैट को कम करता है और टॉक्सिन्स को रिलीज करता है।

विज्ञापन

हल्दी दूध

हालांकि, दूध भी फैट का सोर्स होता है। मगर लाइट और लो फैट दूध में हल्दी मिलाकर नियमित रूप से पिया जाएं, तो लिवर की बीमारियों से बचने में काफी मदद मिलती है।

विज्ञापन

आंवले का जूस

आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट का सोर्स होते हैं। इन्हें पीने से लिवर की बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है। लिवर पर जमी फैट की परत पिघलती है और उसकी कार्यक्षमता बढ़ती है।

विज्ञापन

ग्रीन टी

ग्रीन टी पीने से हमारे शरीर को कई प्रकार के नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और गुड न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। यह चाय दूध वाली चाय की तुलना में हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होती है। यह डिटॉक्सिफिकेशन करने में भी मदद करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ