Heat Wave: हीट स्ट्रोक यानी की लू एक गंभीर स्थिति है जो तब होती है जब ज्यादा गर्मी में लंबे समय तक रहते हैं या किसी काम के चलते धूप में रहते हैं। इसमें शरीर का टेंपरेचर गंभीर रूप से बढ़ता है और पसीना आना भी बंद हो जाता है। इससे शरीर की गर्मी निकल नहीं पाती है।
ऐसे में, बॉडी में मिनरल की कमी आ जाती है, खासकर नमक और पानी की कमी होने लगती है। शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और बेहोशी, चक्कर जैसी परेशानियां नजर आती हैं। इसलिए लू लगने पर क्या करना चाहिए और पहले से ही क्या-क्या सावधानियां बरतें, आइए जानें-
हाइड्रेशन रखें
पानी पूरे दिन पीते रहें। शक्कर और नमक मिला हुआ पानी भी पी सकते हैं। कॉफी, चाय और अल्कोहल से बचें क्योंकि वे शरीर से पानी निकाल देते हैं।
बाहर कवर करके जाएं
धूप में बाहर जाते समय सिर पर टोपी या रुमाल पहनें। ताकि धूप सीधे आप पर न पड़े। धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
ठंडी जगह पर रहें
ऐसी जगह पर जाएं, जहां धूप का असर कम रहे।
अच्छी डाइट
ज्यादा मसालेदार और तली हुई चीजें खाने से बचें। फल और सब्जियां, जैसे की तरबूज, खीरा, गाजर, गन्ने का रस आदि खाएं जो पानी की मात्रा बनाते हैं।
सेहत पर ध्यान दें
लू लगने के लक्षण अगर ऐसे दिखते हैं, जैसे कि चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, लो बीपी आदि होने पर नजरअंदाज न करें।
आराम करें
ज्यादा शारीरिक या मानसिक मेहनत करने से बचें। एक जगह बैठकर आराम करें।
विशेष ध्यान दें
बच्चों, बूढ़ों, गर्भवती महिलाओं और डायबिटीज के रोगियों को धूप में ज्यादा सतर्कता दिखानी चाहिए।
लू लगने पर बचाव के लिए कुछ घरेलू नुस्खे-
पानी की सही रखें
नींबू पानी, नारियल पानी, ठंडे पानी में थोड़ा नमक और शक्कर मिलाकर पीना फायदेमंद होता है।
ठंडे पानी से नहाना
अगर ठंडे पानी से नहाना करते हैं, तो ये राहत देने का काम करता है।
मीठा नारियल पानी
नारियल पानी में गुड़ और थोड़ी सा नमक मिलाकर पीना भी लू से बचाव में मदद करता है।
ठंडे फल और सब्जियां
फल और सब्जियों में जैसे की तरबूज, खीरा, गाजर, गन्ने का रस आदि को अधिक मात्रा में खाना चाहिए। इनमें पानी की मात्रा बढ़ाने से आपको लू से राहत मिल सकती है।
ठंडे दूध से शरीर को ठंडा रखें
लू लगने पर ठंडे दूध का सेवन करना भी शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है। दूध में थोड़ी सी मिश्री या गुड़ मिलाकर पीना भी फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें- गर्मियों की शुरुआत में बीमारियां भी आती हैं साथ, इन टिप्स की मदद से रखें सेहत का ख्याल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Esophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
5 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
19 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
20 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
21 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
22 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 day agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines