गर्मियों की शुरुआत में बीमारियां भी आती हैं साथ, इन टिप्स की मदद से रखें सेहत का ख्याल

Happy and Healthy Summer Tips: मार्च का महीना खत्म हो गया है और धीरे-धीरे गर्मियों ने दस्तक भी दे दी है। गर्मी की शुरुआत में सेहत का कैसे रखें ख्याल और किन-किन बातों को लेकर सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए जान लेते हैं..

summer health tips

समर हेल्थ टिप्स Image Credit: Freepik

Happy and Healthy Summer Tips: होली का त्योहार खत्म हुए काफी दिन बीत चुके हैं और इसी के साथ ही गर्मियों की शुरुआत हो गई है। धीरे-धीरे टेंपरेचर बढ़ने लगा है और कई तरह की मौसमी बीमारियां भी होने का डर भी लगा रहता है। गर्मियों में खुद को हेल्दी रखना एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि कुछ दिन पहले तिवारीपुर थाना क्षेत्र स्थित सूरजकुंड ओवर ब्रिज पर एक स्कूटी सवार महिला तेज धूप के कारण चक्कर खाकर नाले में गिर गई।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने नाले से निकालकर घायल महिला को अस्पताल भिजवाया और इलाज करवाया। अक्सर लोग गर्मियों के आने पर जल्दी-जल्दी बीमार होते रहते हैं या तेज धूप में रहने से चक्कर जैसी समस्या से जूझते हैं। अगर गर्मी की शुरुआत में ही कुछ टिप्स को फॉलो करते हैं, तो हेल्थ का आप अच्छे से ध्यान रख सकते हैं। आइए जानें कुछ ऐसे टिप्स, जो आपको गर्मियों में बीमार पड़ने नहीं देंगे।

विज्ञापन

गर्मी के मौसम में शरीर का खास ध्यान रखना जरूरी है। गर्मी से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें-

पानी भरपूर पीना

गर्मी में शरीर से पानी की अधिक मात्रा बह जाती है, इसलिए ध्यान दें कि आप पानी की पर्याप्त मात्रा लें। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।

विज्ञापन

ठंडे पानी से नहाना

गर्मी में ठंडे पानी से नहाने से भी लाभ मिलता है। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और बॉडी में एक रिफ्रेशमेंट रहती है।

धूप से बचाव

धूप में ज्यादा समय बिताने से बचें। अगर बाहर जाना जरूरी है तो टोपी, सन ग्लास और कॉटन कपड़े का प्रयोग करें।

विज्ञापन

हेल्दी डाइट

फल और सब्जियों का ज्यादा सेवन करें। गर्मी में ताजा फलों और सब्जियों का सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। तेल, मसालेदार और तले हुए खाने से बचें।

विज्ञापन

समय-समय पर डाइट

छोटे-छोटे खाने के अंतरालों में खाना खाना चाहिए। ताकि शरीर में एनर्जी बनी रहे।

व्यायाम करें 

गर्मी में अधिक व्यायाम नहीं करना चाहिए, लेकिन नियमित रूप से थोड़ा समय व्यायाम करना अच्छा होता है।

विज्ञापन

लू से बचाव करें 

लू लगने से बचने के लिए ठंडे पानी का सेवन करें और गर्मी में बाहर जाते समय सिर पर कपड़ा बांधें।

समय से आराम करें 

गर्मी में अधिक समय तक जागने से बचें और समय-समय पर आराम लें।

विज्ञापन

इन सावधानियों का पालन करने से आप गर्मी के मौसम में स्वस्थ रह सकते हैं। अगर आपको गर्मी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या महसूस होती है, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ