हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बढ़ती उम्र के साथ घुटने-हड्डियां हो रही हैं कमजोर? डॉक्टर से जानें 10 टिप्स

उम्र बढ़ने पर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ने लगता है, लेकिन उससे भी ज्यादा गंभीर समस्या हड्डियों की होती है। हड्डियों और घुटनों में दर्द होने से आपको चलने-फिरने से लेकर दैनिक कामों को करने में भी परेशानी होती है। डॉक्टर से जानिए मजबूत हड्डियों के लिए 10 टिप्स।

विज्ञापन

Health Tips: हमारे शरीर के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण जॉइंट्स में से एक घुटना है, जिसकी सुरक्षा करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमारे घुटने हमें चलने, कूदने, डांस करने, साइकिल चलाने, सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से लेकर रोजमर्रा के हर काम को करने में मदद करते हैं। मगर वहीं, घुटने सबसे ज्यादा दर्द, चोट और गठिया जैसी बीमारी के शिकार बनते हैं। अधिकांश लोगों को बढ़ती उम्र के साथ कभी न कभी घुटने की समस्या होने की संभावनाएं रहती हैं। मगर एक स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने से इन समस्याओं के होने और बढ़ने के जोखिम को आसानी से कम किया जा सकता है।

एक्सपर्ट की सलाह

झांसी ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, डॉक्टर गौरव गुप्ता बताते हैं कि नियमित व्यायाम से लेकर सही खानपान तक, आप अपने जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए कई हेल्दी कदम उठा सकते हैं। इन 10 टिप्स से दूर करें समस्या।

10 हेल्पफुल टिप्स

1. नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि करें

विज्ञापन

आपके जोड़ गति के लिए बनाए गए थे। नियमित शारीरिक गतिविधि घुटनों और अन्य जोड़ो की कई तरीकों से मदद कर सकती है। आप ऐसी गतिविधियों को चुन सकते हैं, जो सुरक्षित और आसान हों, ताकि जोड़ों में चोट लगने का खतरा कम हो सके। आप लचीलेपन और गतिशीलता को बढ़ाने के लिए योगा या फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा बताए गए कुछ व्यायामों को कर सकते हैं। वॉक करना, तैरना या साइकिल चलाना फायदेमंद हैं।

ये भी पढ़ें- नींद की कमी से बढ़ता है इन बीमारियों का रिस्क!

विज्ञापन

2. वेट मैनेजमेंट

यदि आप अधिक वजन वाले हैं, तो हर शरीर का वेट आपके घुटनों पर ज्यादा दबाव डालता है, जो कार्टिलेज (Cartilage) के घिसने और दर्द को बढ़ा सकता है। कुछ रिसर्च से यह भी पता चलता है कि घुटनों के ऑस्टियोआर्थराइटिस वाले लोगों के लिए वजन कम करना काफी मददगार साबित हो सकता है। अत्यधिक वजन न केवल घुटनों पर दबाव डालता है, बल्कि ज्यादा फैट शरीर में केमिकल्स का उत्पादन करती है जो सूजन को बढ़ावा देती हैं।

विज्ञापन

3. घुटनों को चोट लगने से बचाएं

गठिया वाले घुटने में चोट लगने से जोड़ों को नुकसान हो सकता है। Knee में चोट लगने से भविष्य में गठिया की बीमारी की संभावनाएं रहती हैं। घुटनों की सुरक्षा के लिए हाई इंटेंस एक्टिविटीज को करने से बचें, जैसे दौड़ना, एरोबिक्स, बास्केटबॉल या फुटबॉल जैसे खेल या कोई भी ऐसा कार्य जिसमें चोट लगने का जोखिम ज्यादा हो। अगर आपको जोड़ में दर्द हो, तो कुछ समय के लिए आराम जरूर करें।

विज्ञापन

Image Credit: Freepik

4. चोट के इलाज में लापरवाही न करें

विज्ञापन

अगर आपके घुटने या अन्य जॉइंट्स में चोट लग जाए, तो कभी भी उसके उपचार करवाने में देरी न करें। ऐसा करने से आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। अगर सामान्य सूजन को कम करना है, तो आप बर्फ की सिकाई कर सकते हैं। घुटनों को आराम दें और ऐसी गतिविधियों से बचें जो दर्द का कारण बनती हैं।

5. दर्द पर ध्यान दें

विज्ञापन

यदि किसी हड्डी या जॉइंट में नया या बढ़ा हुआ दर्द महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। दर्द चोट या बीमारी के बढ़ने का संकेत हो सकता है, जिनका इलाज जरूरी है। रोजाना घुटने का दर्द आपके जोड़ों की सेहत के लिए खतरे का संकेत हो सकता है। अगर इससे आपको चलने-फिरने में भी दिक्कत हो रही है, तो तुरंत इलाज करवाएं।

6. सही आदतों का पालन करें

विज्ञापन

अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो इसे छोड़ने के लिए प्रयास करें। यह जोड़ो की सेहत को बिगाड़ने की एक और वजह बन सकती है। धूम्रपान को अधिक दर्द और जोड़ों के नुकसान से जोड़ा गया है। साल 2022 के एक अध्ययन में पाया गया है कि ई-सिगरेट या वेप पेन स्मोकिंग से भी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

7. सही डाइट

फल, सब्जियां, मछली, नट्स और बीन्स से भरपूर फूड्स खाएं। वहीं, प्रोसेस्ड फूड्स और सैचुरेटेड फैट्स युक्त फूड्स को खाने से परहेज करें।

8. पोश्चर सही करें

समय के साथ-साथ आपको अपनी डेली लाइफ में गलत पोश्चर के नुकसानों को भी झेलना पड़ सकता है। इससे आपके घुटनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे कार्टिलेज में घिसाव होता है।

9. सही जूते का चयन

गलत जूते न केवल आपके पैरों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, बल्कि आपके बॉडी पोश्चर को भी बिगाड़ सकते हैं और आपके पूरे शरीर के जोड़ो पर असर डाल सकते हैं। हाई हील्स घुटनों पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं और ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis) का खतरा बढ़ा सकते हैं।

10. घरेलू उपायों की मदद

अगर आपको हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो आपको घरेलू उपायों की मदद लेनी चाहिए। दवा खाने की बजाय आयुर्वेदिक तेलों की मसाज या फिर जड़ी-बूटियों का सहारा लें।

ये भी पढ़ें- Eye Symptom: आंखों में यह संकेत छीन सकता है देखने की शक्ति, डॉक्टर ने बताई वजह

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola