हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फैटी लिवर का एक कारण स्ट्रेस भी! ये हैं अनदेखे लक्षण

फैटी लिवर की बीमारी इन दिनों लोगों में कॉमन हो गई है। अगर हम बात करें इसके कारणों की, तो लोग लाइफस्टाइल को सबसे ज्यादा जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्ट्रैस भी फैटी लिवर की बीमारी का कारण हो सकता है? आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

विज्ञापन

लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इस अंग का काम शरीर में खाने से पोषक तत्व प्राप्त करना और सेहत को सही रखना है। लिवर खून बनाने का भी काम करता है। अगर किसी कारण इस अंग में कोई परेशानी हो जाए या यह बीमार हो जाए, तो जोखिम पूरे शरीर को उठाना पड़ सकता है। जी हां, कई बार हमारी कुछ खराब आदतों के कारण लिवर डैमेज होने लगता है, जिसमें शराब पीना, स्मोकिंग और तला-भुना खाना ज्यादा खाना शामिल होता है। इसके अलावा, स्ट्रैस भी फैटी लिवर डिजीज का एक सबसे प्रमुख कारण है। जी हां, स्ट्रैस जिसे बीपी और हार्ट की बीमारियों की वजह माना जाता था, वह लिवर को भी डैमेज कर सकता है। आइए जानते हैं डॉक्टर से इसके बारे में सब कुछ।

भारत में लिवर रोगियों का आंकड़ा कितना?

भारत में लिवर की बीमारियों के मामले काफी अधिक हैं। यहां 65% लोगों में फैटी लिवर डिजीज के मौजूद है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि ये लोग 85% तक शराब का सेवन नहीं करते हैं। फैटी लिवर लाइफस्टाइल रिलेटेड प्रॉब्लम है, जो कि खराब जीवनशैली से ही होती है, मगर शराब पिएं बगैर भी लोगों में इसके मरीज पाए जा रहे हैं,यानी कारण कोई और है। एक्सपर्ट की मानें तो यह एक साइलेंट किलर बीमारी भी है, जो युवा वर्ग के लोगों में ज्यादा पाई जाती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

अपोलो अस्पताल, इंटरनेशनल मेडिसिन विभाग के सीनियर डॉक्टर सुरनजीत चैटर्जी बताते हैं कि लाइफस्टाइल अगर खराब है तो साइलेंट बीमारियां शरीर में पैदा होंगी। भारत में 65% फैटी लिवर, 26% हाई बीपी और विटामिन-डी की कमी पुरुषों में 82% और महिलाओं में 77% है। यह आंकड़ा अपोलो के सर्वे हेल्थ ऑफ द नेशन का है। फैटी लिवर की समस्या का समाधान करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि लाइफस्टाइल से जुड़ा यह रोग युवाओं को प्रभावित कर रहा है।

विज्ञापन

 

स्ट्रैस और फैटी लिवर के बीच कनेक्शन?

अगर कोई लंबे समय तक मानसिक तनाव में रहता है, तो उसके शरीर में कॉर्टिसोल नाम का हार्मोन बढ़ जाता है। यह हार्मोन लिवर पर असर डालता है और फैट जमा करने की प्रक्रिया को तेज कर देता है। इसके अलावा, तनाव में लोग अक्सर अनहेल्दी खाना खाने लगते हैं, एक्सरसाइज छोड़ देते हैं और नींद में भी कमी महसूस करते हैं, जो सब फैटी लिवर का कारण बन सकते हैं।

फैटी लिवर के अनदेखे लक्षण

  • थकान महसूस करना।
  • पेट में भारीपन।
  • वजन बढ़ना या वजन घटना।
  • स्किन या आंखों में पीलापन।
  • भूख में कमी या अपच की समस्या होना।

बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स

1- लंबी सिटिंग से बचें।
2- सही खान-पान, फाइबर, प्रोटीन और अनाजों को शामिल करें।
3- नींद और स्ट्रैस मैनेज करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola