---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

गर्दन पर दिखते ये संकेत भी डायबिटीज के लक्ष्ण, बीमारी को ऐसे पहचानें और अपनाएं ये टिप्स

Diabetes Symptoms: डायबिटीज ऐसी समस्या है जो होने से पहले ही अपने संकेत देने लगती है। बस आपको उन्हें समझने की जरूरत होती है। अक्सर लोग काली पड़ी गर्दन को साफ-सफाई से जोड़कर देखते हैं, मगर यह समस्या सिर्फ सफाई से जुड़ी नहीं है। यह डायबिटीज होने का एक शुरुआती संकेत है।

---विज्ञापन---

Diabetes Symptoms: कुछ लोगों की गर्दन पर हमेशा एक काली सी परत जमी रहती है। इस संकेत को हर कोई इग्नोर कर देता है, मगर आपको समझना होगा कि यह लक्षण गंदगी या सफाई से जुड़ा नहीं है। काली गर्दन का मतलब सिर्फ सही से रगड़कर नहाना बिल्कुल भी नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक काली गर्दन होने के कई गंभीर कारण हो सकते हैं। काली गर्दन हमें शरीर के अंदर हो रही है गड़बड़ियों की तरफ संकेत देता है। काली गर्दन बीमारियों का संकेत होता है। इन्हें सही से समझना जरूरी है ताकि समय रहते इलाज शुरू किया जा सके। काली गर्दन होने का संकेत सीधा-सीधा डायबिटीज होने का इशारा करता है। इस कालेपन को साफ करने के लिए आपको घरेलू उपाय कि नहीं बल्कि डॉक्टर से परामर्श करने की जरूरत है। आइए समझते हैं एक्सपर्ट से।

इंसुलिन रेजिस्टेंस क्या है?

इंसुलिन रेजिस्टेंस का मतलब है कि आपके खून में शुगर की मात्रा बढ़ रही है। इससे गर्दन काली पड़ने लगती है, जो डायबिटीज का अर्ली साइन होता है। इसे मेडिकल भाषा में एकेंथोसिस नाइग्रीकन्स के टर्म से पुकारा जाता है। एक्सपर्ट के अनुसार यह संकेत डायबिटीज पता लगाने का सबसे कॉमन और आसान फैक्ट है। इनके अनुसार यह ऐसा संकेत है, जो बच्चों में भी बचपन से दिखने लगता है। डायबिटीज से काली हुई गर्दन को मैल नहीं कहा जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Healthy Eating Habits: ये 6 टिप्स बदल देंगे आपका लाइफस्टाइल

डायबिटीज के अन्य संकेत?

  • बार-बार भूख लगना
  • मुंह सूखना
  • स्किन में खुजली होना
  • देखने में परेशानी होना
  • बार-बार पेशाब आना

डायबिटीज का टेस्ट कैसे करें?

डायबिटीज का पता करने के लिए ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट और HbA1c की जांच की जाती है। Hba1c टेस्ट से रिजल्ट जल्दी मिलते हैं।

---विज्ञापन---

diabetes symptoms

शुगर कंट्रोल करने के अपनाएं ये टिप्स

  • संतुलित आहार खाएं
  • एक्सरसाइज करें
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
  • तनाव से बचें
  • प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें

काली गर्दन होने के अन्य कारण

  • काली गर्दन गैस्ट्राइटिस का भी संकेत है।
  • यह वजन बढ़ने का भी संकेत होता है।
  • हाइपोथायरायडिज्म।
  • पीसीओएस में भी गर्दन काली पड़ने लगती है।

कैसे साफ करें काली गर्दन?

वैसे तो डायबिटीज से काली हुई गर्दन का मैल से कोई कनेक्शन नहीं होता है। मगर काली त्वचा देखने में थोड़ी अच्छी नहीं लगती है। इसे हल्का करने के लिए आप कुछ तरीके अपना सकते हैं। जैसे:

---विज्ञापन---
  • दही, बेसन और हल्दी का पेस्ट लगाएं।
  • गर्दन को एक्सफोलिएट करें।
  • हार्मोनल बैलेंस रखें।
  • गर्दन के आस-पास का फैट कम करें।

ये भी पढ़ें- कितना फैट बढ़ने से होता है Fatty Liver, जानिए शुरुआती संकेत 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 18, 2024 10:30 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola