स्टेज 1 मुंह का कैंसर कैसा दिखता है? 2 हफ्ते से ज्यादा हैं ये 5 दिक्कतें तो हो सकता है Oral Cancer

Oral Cancer Symptoms: मुंह का कैंसर होने पर मुंह के अंदर कुछ लक्षण नजर आने लगते हैं जिनमें अक्सर दर्द नहीं होता है. ऐसे में शुरुआत में ही मुंह का कैंसर पहचानकर इसका इलाज कराना जरूरी है. यहां जानिए मुंह के कैंसर की पहली स्टेज में क्या होता है.

Muh Ke Cancer Ke Lakshan

मुंह का कैंसर होने पर जीभ पर कैसे निशान दिखते हैं, जानिए यहां.

Muh Ke Cancer Ke Lakshan: मुंह के कैंसर को ओरल कैंसर (Oral Cancer) या माउथ कैंसर कहते हैं. यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें कैंसर के सेल्स मुंह के अंदर पनपने लगते हैं. यह होंठ, जीभ, मसूड़े या गालों के अंदरूनी हिस्से पर नजर आने लगते हैं. भारत में कैंसर के कुल मामलों में लगभग 30 फीसदी मामले मुंह के कैंसर के होते हैं. ऐसे में इस कैंसर की शुरुआत में ही पहचान करके इसे बढ़ने से रोकना जरूरी है. यहां जानिए मुंह का कैंसर होने पर कैसे लक्षण नजर आते हैं और 2 हफ्तों तक कौन से निशान दिखना मुंह के कैंसर का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

लाल या सफेद चिट्टा – मुंह के कैंसर का एक बड़ा लक्षण है कि मुंह के अंदर लाल या सफेद चिट्टा दिखने लगता है, छाला निकल आता है या फिर मांस का टुकड़ा है जो बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

दांत का ढीला होना – किसी दांत का ढीला हो जाना और उस हिस्से से खून आना मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकता है.

मुंह खोलने में दिक्कत – मुंह के कैंसर में एक परेशानी यह भी होती है कि व्यक्ति को मुंह खोलने में दिक्कत होने लगती है. अगर आपका मुंह नहीं खुल रहा या जीभ को हिलाने डुलाने में दिक्कत होती हो तो यह मुंह के कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

निगलने में दिक्कत – कुछ भी खाने या निगलने में परेशानी होना मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकता है.

गले में गांठ – अगर आपको गले में गांठ (Gale Me Ganth) महसूस होती है और लग रहा है कि यह गांठ बढ़ती जा रही है तो यह कैंसर के चलते हो सकता है.

विज्ञापन

अगर इनमें से कोई भी लक्षण अगर 2 हफ्ते या 15 दिन से ज्यादा दिखता है और आम दवाओं से ठीक नहीं होता है तो यह ओरल कैंसर का लक्षण हो सकता है. मुंह के कैंसर के इन लक्षणों का पता लगते ही तुरंत डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.

विज्ञापन

दर्द ना हो लेकिन दिक्कत हो तो क्या करें?

बहुत से लोगों को लगता है कि अगर उन्हें मुंह में किसी तरह का निशान नजर आ रहा है लेकिन दर्द नहीं है तो यह चिंता की बात नहीं है, लेकिन यह गलत धारणा है. ओरल कैंसर की एडवांस स्टेज में दर्द महसूस होता है और शुरुआती स्टेज या स्टेज 1( Stage 1 Oral Cancer) में बिना दर्द के लक्षण नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

मुंह के कैंसर से बचने के लिए क्या करें

  • मुंह के कैंसर से बचे रहने के लिए तंबाकू या धूम्रपान से दूर रहें. ये मुंह के कैंसर का कारण बनते हैं.
  • शराब के सेवन से परहेज करें. यह मुंह के कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है.
  • मुंह की सफाई अच्छे से करें. दातों के साथ ही जीभ की भी सफाई करें. सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें मुंह के कैंसर की वजह हो सकती हैं, इनसे बचें.
  • आहार को संतुलित रखें और पौष्टिक भोजन करें.

यह भी पढ़ें – डायबिटीज होने से पहले पैरों में कैसा महसूस होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया पैरों में मधुमेह के पहले लक्षण क्या हैं

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ