Best Oil to Stop Hair Fall: आजकल लोगों में बालों के झड़ने की समस्या बहुत-ही आम हो गई है। इससे निजात पाने के लिए लोग ना जाने कितने जतन करते हैं, लेकिन फिर भी बाल झड़ने बंद नहीं होते हैं। धूल-मिट्टी, प्रदूषण के कारण अक्सर लोगों में बालों से जुड़ी कई परेशानियों को देखा जाता है।
इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नेचुरल हेयर ऑयल लेकर आए हैं, जिससे ये आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर किन हेयर ऑयल्स से बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
और पढ़िए – Hair Care TIPS: ये चीज है लंबे-मजबूत, और घने बालों का राज…हफ्ते में 2 बार ऐसे करें यूज, चमक भी आएगी
इन हेयर ऑयल्स से करें बालों की देखभाल
1. भृंगराज तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद
बालों के लिए भृंगराज के तेल को बेहद खास माना जाता है। अपने बालों को मजबूत, घना और टूटने से बचाने के लिए आप भृंगराज ऑयल को नारियल के तेल में मिक्स करके इसे अपने स्कैल्प पर लगा लें। इससे आपको बालों की परेशानी से निजात मिलेगी।
2. कलौंजी का तेल भी असरदार
बालों की परेशानियों से निजात पाने के लिए कलौंजी का तेल भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे आपके बाल झड़ना कम होते हैं और बालों की जड़े मजबूत होती है। साथ ही ये नए बाल उगाने में भी मदद करता है।
3. कैस्टर ऑयल भी करता है मदद
बालों से जुड़ी परेशानियों से निजात पाने के लिए कैस्टर ऑयल भी मददगार होता है। इसमें मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड्स बालों की नमी बरकरार रखने में सहायता करते हैं और ये बालों को उगाने में भी मदद करता है।
4. कोकोनट ऑयल भी फायदेमंद
बालों के लिए नारियल के तेल को सबसे खास माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फैटी एसिड बालों का झड़ना कम करता है और तेजी से बालों को उगाने में भी मदद करता है।
5. लैवेंडर ऑयल भी असरदार
लैवेंडर ऑयल से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और इसके नियमित इस्तेमाल से बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगता है। साथ ही इसकी खुशबू भी कई लोगों को बहुत ज्यादा पसंद होती है। साथ ही ये बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है।
6. जैतून का तेल भी मददगार
बालों का झड़ना रोकने के लिए जैतून का तेल भी बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही ये नए बाल उगाने में भी मदद करता है और बालों को मजबूत और घना बनाता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
6 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
9 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
9 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
11 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
12 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
15 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
16 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines