News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Be careful if you eat food wrapped in newspaper: आमतौर पर आपने देखा होगा कि स्ट्रीट फूड वेंडर्स खाने की चीजों को अखबार में रखकर देते हैं, जिससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा होता है। इसी के साथ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने वेंडर्स और लोगों से इसका इस्तेमाल न करने के लिए कहा है। साथ ही वेंडर्स से स्पेशल अपील की है कि खाने के आइटम को अखबार में रखकर न दें क्योंकि इसमें लगी इंक से स्वास्थ्य का खतरा रहता है। एफएसएसएआई ने कहा कि जब अखबारों को बांटा जाता है, उस समय इसमें कई हानिकारण वायरस लग जाते हैं।
एफएसएसएआई की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जी कमला वर्धन राव. ने कहा कि अखबारों में उपयोग की जाने वाली स्याही में कई हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो भोजन को दूषित कर सकते हैं और निगलने पर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती है। वहीं, एफएसएसएआई ने कहा कि अखबारों या अन्य प्रिंटिड कागज की स्याही में हानिकारक रंग, बाइंडर और पिगमेंट भी हो सकते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए संभावित खतरा है।
इसके साथ ही एफएसएसएआई ने कहा कि लंबे समय तक अखबारों में खाने-पीने की चीजों को रखने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। तली-भुनी चीजें अखबार पर रखने से स्यायी के केमिकल्स खाने पर चिपक जाते हैं, जिसके बाद ये खाने के साथ शरीर के अंदर चले जाते हैं। इससे पचान तंत्र की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।