आपको भी बार-बार होता है वायरल फीवर, डॉक्टर से जानिए क्या गलती कर रहे हैं आप

Health Tips: बारिश के मौसम में हमेशा लोग बीमार होते रहते हैं। इसे वायरल कहा जाता है। कुछ लोगों को बार-बार वायरल होता है, जिसका सही कारण कई बार समझ में नहीं आता है। दरअसल, वायरल बुखार से मेल खाता हुआ बैक्टीरियल बुखार भी होता है। चलिए जानते हैं इनके बीच अंतर और वायरल क्यों सही नहीं हो रहा है का कारण।

Source-FREEPIK

Health Tips: बरसात के मौसम में हम बार-बार बीमार हो जाते हैं। इसे हम वायरल फीवर के नाम से जानते हैं। वायरल बुखार कभी भी किसी को भी आ सकता है। यह आमतौर पर इंफेक्शन की वजह से होता है। मौसम बदलने के बाद भी लोगों को वायरल इंफेक्शन होता है। बता दें कि जो वायरल फीवर होता है, उस पर डॉक्टर बताते हैं कि इस फीवर में कभी भी 24 घंटे के अंदर शरीर का तापमान कम नहीं होता है। दवा लेने के बाद भी कम से कम 2 दिन बुखार सही होने में और पूरी तरह रिकवर होने में कम से कम 5 दिन का समय लगता है। मगर किसी इंसान को बार-बार वायरल फीवर क्यों होता है? चलिए जानते हैं इसका कारण।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

पेस अस्पताल के जनरल मेडिसिन विभाग की डॉक्टर मोनिका जेती बताती है कि अधिकांश वायरल बुखार अपने समय के अनुसार ही सही होती है लेकिन इसके लिए हमें पर्याप्त रेस्ट और खान-पान का ध्यान देना चाहिए। वायरल बुखार और बैक्टीरियल बुखार के बीच अंतर न समझना।

क्या है वायरल और बैक्टीरियल बुखार के बीच अंतर?

दरअसल, ये बुखार अलग-अलग होते हैं लेकिन इसके संकेत काफी हद तक सामान्य नजर आते हैं। इसके लक्षण एक जैसे होते हैं लेकिन वायरल फीवर को रिकवर होने में 1 हफ्ते का समय लगता है। वायरल फीवर में बुखार हल्का-हल्का होकर तेज और लंबे समय तक होता है। बैक्टीरियल फीवर में हमें बुखार तेज होता है। बैक्टीरियल बुखार में गले में खराश बहुत ज्यादा होती है। वहीं, वायरल बुखार में गले में खराश से ज्यादा नोज ब्लॉकेज होती है।

क्या गलती बार-बार वायरल की वजह बनती है?

वायरल बुखार और बैक्टीरियल बुखार अलग होते हैं। वायरल फीवर में मरीज को तापमान कम करने के लिए दवा दी जाती है जबकि वह इस दौरान एंटीबायोटिक्स खाता था। बैक्टीरियल फीवर में लोग बुखार और पेन कीलर खाते हैं, जबकि उन्हें इस बुखार में एंटीबायोटिक्स लेनी होती है।

क्या होता है दोनों का सही इलाज?

अगर आपको बार-बार वायरल इंफेक्शन के लक्षण दिख रहे हैं, तो आपको तुरंत दवा लेने से बचना चाहिए। एक्सपर्ट कहते हैं कि वायरल फीवर में रिकवरी 1 हफ्ते के अंदर हो जाती है। इसमें आपको पर्याप्त नींद के साथ-साथ आराम लेना प्राथमिकता होती है। वहीं, वायरल फीवर में आपको स्टीम, हाइड्रेशन और काढ़ा लेना चाहिए। अगर 3 दिन बाद भी लक्षणों में सुधार नहीं दिखाई दें, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

वहीं, बैक्टीरियल बुखार होने पर इसे इग्नोर करने से बचना चाहिए और डॉक्टर से परामर्श पर दवा लेनी चाहिए। कई बार बैक्टीरियल फीवर होने पर शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसलिए, ब्लड टेस्ट और यूरिन टेस्ट जैसे कुछ सामान्य जांचें भी करवाई जाती है।  बैक्टीरियल फीवर में कभी-कभी शरीर के किसी एक अंग में दर्द भी होता है।

दोनों के लक्षण

  • खांसी और गले में खराश दोनों फीवर में होता है।
  • नाक में खुजली और जलन वायरल में होता है।
  • बुखार का तापमान कम से ज्यादा वायरल में होता है और बैक्टीरियल में तेज बुखार होता है।

ये भी पढ़ें- कैंसर से कैसे बचाएगी मुंह की सफाई? दांत भी चमकेंगे, AIIMS की स्टडी में बड़ा खुलासा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ