---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

थायरॉइड क्यों होता है? स्वामी रामदेव से जानें कारण और बचाव के तरीके

Baba Ramdev Health Tips: थायरॉइड आज के समय में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिसके होने के कई कारण है। स्वामी रामदेव से जानते हैं Thyroid के मामले बढ़ने के पीछे क्या कारण है और इससे बचाव के लिए क्या करना चाहिए।

---विज्ञापन---

Baba Ramdev Health Tips: थायरॉइड ग्लैंड शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो मेटाबोलिज्म और हार्मोनल बैलेंस को नियंत्रित रखने का काम करता है। जब हमारे शरीर में थायरॉइड ग्लैंड की मात्रा अधिक हो जाती है या कम हो जाती है, तो इससे थायरॉइड की समस्याएं जैसे हाइपोथायरॉइडिज्म और हाइपरथायरॉइडिज्म हो सकती हैं। स्वामी रामदेव बताते हैं कि उनके अनुसार थायरॉइड की समस्या मॉडर्न लाइफस्टाइल, तनाव, खानपान की खराब आदतों और अनियमित दिनचर्या के चलते ज्यादा बढ़ने लगा है। आइए जानते हैं स्वामी रामदेव इस बीमारी के बारे में क्या कहते हैं और इसके क्या कारण है।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

---विज्ञापन---

क्या है स्वामी रामदेव की राय

स्वामी रामदेव थॉयराइड के लिए बताते हैं कि यह रोग भी इन दिनों काफी बढ़ गया है। इस बीमारी के होने के पीछे लाइफस्टाइल की कुछ आदते शामिल हैं। इसके कुछ कारण इस प्रकार है:-

  1. थायरॉइड बढ़ने के पीछे पहला कारण फ्रिज में रखें खाने का लगातार सेवन करना है।
  2. स्वामी रामदेव कहते हैं कि ज्यादा ठंडे की तरह गर्म भोजन खाने से भी थॉयराइड हो सकता है।
  3. बाहर का खाना यानी जंक फूड खाने से भी थायरॉइड के मामले बढ़ रहे हैं।
  4. बासी भोजन खाने से भी थायरॉइड होने का रिस्क बढ़ता है।
  5. तनाव के कारण भी थायरॉइड होता है।

---विज्ञापन---

बचाव के उपाय

  • स्वामी रामदेव कहते हैं थायरॉइड के मरीजों को धनिए का पानी पीना चाहिए, इससे उन्हें राहत मिलेगी।
  • रोजाना कपालभाति करें।
  • सिंहासन, सर्वांगासन और हलासन करना चाहिए।
  • थायरॉइड के मरीजों को शरीर को एक्टिव रखना चाहिए।
  • अमरूद के पत्तों को पानी में उबालकर, उस पानी से कुल्ला करें।
  • अलसी के बीजों का सेवन करें।
  • हरे धनिए के पत्तों की चटनी खाएं।
  • एलोवेरा और तुलसी के पत्तों का जूस पिएं।

थायरॉइड के शुरुआती संकेत

  • हांथ कांपना।
  • बालों का झड़ना।
  • चिड़चिड़ापन।
  • मांसपेशियों में दर्द होना।
  • थकान और कमजोरी होना।
  • नींद न आने की समस्या।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 22, 2025 02:18 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola