News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Health Tips: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत के बाद ग्लूटाथियोन, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है, काफी चर्चा में बना हुआ है। कहा जा रहा है कि यही वह चीज है जिसकी वजह से अभिनेत्री की मौत हुई। वहीं, कई एक्सपर्ट का कहना है कि इसके फायदे के साथ-साथ शरीर को इसके नुकसान भी होते हैं। डॉक्टर बताती हैं कि ग्लूटाथियोन एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो बीमारी से बचाव, सूजन को कम करने और सेल्स को नुकसान से बचाने के लिए जरूरी है। इसके साथ ही स्किन भी हेल्दी बनी रहती है।
कुछ सालों से ग्लूटाथियोन एंटी-एजिंग और स्किन के इलाज के लिए ट्रेंड में बना हुआ है। ये बात हर कोई नहीं जानता कि शरीर में ग्लूटाथियोन के लेवल को बढ़ाने के लिए आप कुछ फूड को ही अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए डॉक्टर ग्लूटाथियोन से भरपूर फूड के बारे में बताती हैं, जिसे आप डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट जर्नल के अनुसार, ग्लूटाथियोन एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो एक नहीं बल्कि कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। यह लिवर को हेल्दी रखता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और डीएनए सिंथेसिस को सपोर्ट करता है। हेल्थ एक्सपर्ट गुलनाज शेख कहते हैं कि ग्लूटाथियोन पुरानी बीमारियों, थकान और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। अगर आप अपनी डाइट में ग्लूटाथियोन से भरपूर फूड को शामिल करते हैं, तो यह फायदेमंद हो सकता है।
ये भी पढ़ें- मौसम में बदलाव के कारण बढ़ रहा वायरल बीमारियों का खतरा, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
अपोलो हॉस्पिटल्स की स्किन एक्सपर्ट डॉ. भव्या स्वर्णकार कहती हैं कि कई मामलों में ग्लूटाथायोन युक्त फूड को डाइट में शामिल करने से शरीर हेल्दी बना रहता है। ये चीज तब आपके लिए नुकसानदायक होती है जब आप इसे सही तरीके से नहीं या फिर नेचुरल फूड को छोड़कर इसकी ज्यादा मात्रा का सेवन करते हैं। वहीं, अगर आप इसे सही मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो ये आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।
ब्रोकोली- ब्रोकोली में ग्लूकोसिनोलेट्स की मात्रा ज्यादा होती है जो शरीर में ग्लूटाथियोन को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
ब्रसेल्स स्प्राउट्स- ब्रसेल्स स्प्राउट्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है और अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है, जो आरके हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
लहसुन- लहसुन में सल्फर होते हैं, जो शरीर में ग्लूटाथियोन के लेवल को बढ़ाते हैं।
प्याज- इसमें क्वेरसेटिन भरपूर मात्रा में होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और ग्लूटाथियोन को बढ़ावा देता है।
स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो ग्लूटाथियोन को बढ़ावा देती है।
एवोकाडो- इसमें हेल्दी फैट ज्यादा होती है और ग्लूटाथियोन के साथ-साथ ये अन्य पोषक तत्व से भी भरपूर होता है।
तरबूज- इसमें लाइकोपीन होता है, जो ग्लूटाथियोन के लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या आपका भी बच्चा है कब्ज से परेशान, ट्राई करें ये 3 घरेलू नुस्खे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।