---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

बासी रोटी नाश्ते के लिए एक अच्छा ऑप्शन है? जानें ये 6 कारण

Baasi Roti Health Benefits: रात के खाने में कभी-कभार एक या दो रोटी बच जाती है, तो इसे हम गाय या कुत्तों को दे देते हैं और ज्यादातर कूड़ेदान में डाल देते हैं, लेकिन बची हुई बासी रोटी ब्रेकफास्ट में खाने के फायदे सुनकर आप हैरान हो सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Baasi Roti Health Benefits: हेल्दी नाश्ते के लिए कोई जल्दी से बासी रोटी के बारे में नहीं सोचता है,लेकिन इसके कई आश्चर्यजनक फायदे हैं, जो इसे सुबह का एक परफेक्ट ऑप्शन बनाते हैं। बासी रोटी या बची हुई चपाती,ब्रेकफास्ट के लिए एक न्यूट्रिशियस ऑप्शन हो सकता है। बासी रोटी को अगले दिन सुबह डाइट में शामिल करना एक हेल्दी और प्रेक्टिकल ऑप्शन क्यों हो सकता है, जानें..

ग्लाइसेमिक इंडेक्स 

---खबर नीचे जारी है---

ताजी बनी रोटी के मुकाबले बासी रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ठंडा करने और दोबारा गर्म करने के प्रोसेस में कार्बोहाइड्रेट की बनावट को बदल देती है,जिससे चीनी में ट्रांसफॉर्मेशन स्लो हो जाता है। इसका रिजल्ट ब्लड फ्लो में ग्लूकोज को धीमा करता है, जिससे सुबह ब्लड शुगर के लेवल को ज्यादा स्थिर बनाए रखने में मदद मिलती है। अपने ब्लड शुगर को मैनेज करने के बारे में चिंतित लोगों के लिए बासी रोटी को चुनना एक अच्छा और हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।

पाचन शक्ति में सुधार 

---खबर नीचे जारी है---

रोटी की उम्र बढ़ने के प्रोसेस में कार्बोहाइड्रेट का आंशिक विघटन (partial dissolution) शामिल होता है, जिससे उन्हें पचाने में आसानी होती है। यह सेंसिटिव डाइजेस्टिव सिस्टम वाले लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। बासी रोटी में कम ग्लूटेन सामग्री भी पेट के लिए लाभदायक है, जिससे यह उन लोगों के लिए ऑप्शन बन सकता है, जो ताजी बनी रोटी से खाने से अच्छा महसूस करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

प्रोबायोटिक्स

बासी रोटी प्रोबायोटिक्स के सोर्स के रूप में काम कर सकते हैं,जो ऐसे केमिकल्स हैं, जिससे इंटेस्टाइन में लाभ करने वाले बैक्टीरिया को पोषण मिलते हैं। रोटी की उम्र बढ़ने के साथ होने वाला फर्मेंटेशन इन जरूरी माइक्रो ऑर्गेनिज्म के विकास को बढ़ावा देता है। आंत बैक्टीरिया का एक स्वस्थ संतुलन बेहतर पाचन, बेहतर पोषक तत्व को सोखने और एक मजबूत इम्यूनिटी से जुड़ा हुआ है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Explainer: जब कोई शराब छोड़ देता है, तो Liver का क्या होगा

ओवरऑल न्यूट्रिशन

बासी रोटी अपने पोषक तत्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बरकरार रखती है। हालांकि, उम्र बढ़ने के प्रोसेस के दौरान कुछ विटामिनों में मामूली गिरावट आ सकती है,लेकिन ओवरऑल पोषण काफी रहता है। बासी रोटी अभी भी विटामिन बी,आयरन और फाइबर जैसे जरूरी पोषण प्रदान करती है। नाश्ते में बासी रोटी का सेवन करने से इन पोषक तत्वों से लाभ उठा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

बासी रोटी काफी यूजफुल

बासी रोटी को फेंकने के बजाय, नाश्ते के लिए यूज करने से भोजन की बर्बादी कम हो जाती है। यह पर्यावरण के लिए अनुकूल है और अच्छी लाइफस्टाइल में बढ़ावा देता है,क्योंकि यह खाने से जुड़े एनवायरमेंट इफेक्ट को कम करता है। इसके अलावा, एक पूरा और हेल्दी नाश्ता बनाने के लिए बचे हुए भोजन का यूज करना एक असरदार तरीका है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- सिर्फ मीठा ही नहीं Room Heater भी बढ़ा सकता है डायबिटीज का खतरा!

बासी रोटी कैसे करती है काम 

बासी रोटी नाश्ते के ऑप्शन के लिए अनेकों रूप में काम करती है। पारंपरिक व्यंजनों से लेकर क्रिएटिव, नई रेसिपी तक, बासी रोटी आपको स्वाद के साथ कई चीजों को प्रयोग करने की अनुमति देती है। इसे सब्जियों और मसालों के साथ मिलाकर एक हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाएं या शहद, फल या दही मिलाकर मीठे व्यंजन का आनंद ले सकते हैं। हमारी भागती दौड़ती जिंदगी में हमारी डाइट महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बासी रोटी एक अच्छा और हेल्दी नाश्ते का ऑप्शन प्रदान करती है।

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

First published on: Jan 18, 2024 07:33 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola