सीने में जलन या दर्द हर बार नहीं है गैस की समस्या, हो सकती है ये गंभीर बीमारी भी!
Edited By Deepti Sharma

Angina
Edited By Deepti Sharma

Angina
Angina: एनजाइना सीने में एक तरह का दर्द है, और जब यह होता है तो दिल सही से बल्ड सर्कुलेशन नहीं हो पाता है। ऐसे में आपको सीने में काफी तेज दर्द, भारीपन और जकड़न महसूस होती है। एनजाइना को एनजाइना पेक्टोरिस (angina pectoris) भी कहते हैं। एनजाइना कोरोनरी आर्टरी की डिजीज का एक लक्षण है। एनजाइना से जूझ रहे लोगों को सीने में जलन, जकड़न, इनडाइजेशन, कमजोरी, अधिक पसीना आना, मन खराब होना और सांस फूलना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।
दिल की इस बीमारी में होने वाला दर्द बार-बार होता है। आपको इसके लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अपने डॉक्टर से मिलकर बात करनी चाहिह। क्योंकि एनजाइना होने के कारण खतरा ज्यादा होता है। एनजाइना की परेशानी तब होती है जब हार्ट मसल्स को खून की सप्लाई नहीं हो पाती है। तो इससे एनजाइना की समस्या हो जाती है।
ये भी पढ़ें- 6 तरह की होती हैं दिल की बीमारी और पहचानें इनके नाम
सीने में दर्द होता है, जो कुछ लोगों को बिलकुल पता नहीं होता है कि ये नॉर्मल दर्द है या फिर एनजाइना का, तो हल्के में न लें तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें।
ये भी पढ़ें- Heart attack symptoms: हार्ट अटैक से पहले दिखते हैं ये 3 लक्षण, महसूस होते ही तुरंत करें ये काम
इसमें अगर ज्यादा गंभीर स्थिति है तो डॉक्टर रोगी को दवाओं या फिर सर्जरी की एडवाइस देते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: