Monsoon में बढ़ जाता है हैजा-टाइफाइड का रिस्क, डॉक्टर ने बताएं बचाव के उपाय

Monsoon Health Tips: बरसात का मौसम आने ही वाला है। इस मौसम में फ्लू, वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम होने का खतरा बना रहता है। आइए जानते है कि इन बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है।

SOURCE- NEWS 24

Monsoon Health Tips: तपती गर्मी के बाद बारिश की बूंदे पड़ते ही लोगों को राहत मिलती है। यह मौसम सुहावना होता है लेकिन यह मौसम अपने साथ अनेकों बीमारियां लेकर आता है। कुछ सालों से देखा जा रहा है कि बरसात का मौसम आते ही लोग बीमार पड़ने लगते हैं। क्योंकि बारिश के मौसम में संक्रमण तेजी से फैलता है। इस मौसम में नमी और ठहरे पानी में कीटाणु पनपने से लोगों में बीमारियां पैदा होने लगती हैं। लोगों को इस मौसम में अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है क्योंकि वायरल बुखार, जुकाम खांसी जैसे रोग फैलने का डर रहता है। बारिश के मौसम में वायरस से बचने के लिए हमें खाने की चीजों को धोकर खाना चाहिए, खासतौर पर फल और सब्जियां। जानिए कौन-कौन से रोग इस मौसम में ज्यादा फैलते हैं।

विज्ञापन

इन बीमारियों का रहता रिस्क

वायरल फीवर

विज्ञापन

मानसून के मौसम में वायरस फैलने के कारण वायरल बुखार हो जाता है। इसमें हल्के से लेकर तेज बुखार, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं होती है। इससे बचाव के लिए पौष्टिक भोजन खाना चाहिए, ताकि हमारे शरीर को मजबूती मिलें।

विज्ञापन

सर्दी-जुकाम

बारिश में मौसम थोड़ा ठंडा हो जाता है, जिससे सर्दी-जुकाम, नाक बहने की समस्या होती है। इसलिए, हमें ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। साथ ही अपने खाने-पीने पर भी ध्यान देना चाहिए। खट्टी दही और छाछ जैसी चीजों को भी खाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

हैजा

मैक्स हेल्थकेयर की हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. विनीत अरोड़ा के अनुसार यह बीमारी हमारे बिगड़ते खान-पान से होती है। इस मौसम में खाने-पीने की चीजों में बैक्टीरिया जल्दी बन जाते हैं, जिस कारण यह बीमारी हो सकती है। इससे बचने के लिए आप साफ पानी पिएं। साथ ही अपने शरीर को भी साफ-सुथरा रखें।

विज्ञापन

टाइफाइड

विज्ञापन

यह रोग बैक्टीरिया से फैलता है। इस रोग में बुखार सिरदर्द, पेट दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण दिखते हैं। डॉ. विनीत के मुताबिक टाइफाइड से बचने के लिए बरसात के मौसम में उबला हुआ पानी पीना चाहिए। गर्म चीजों को ज्यादा खाना चाहिए। आपने आस-पास साफ-सफाई बरकरार रखें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ