हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Valentine Day 2025: ताजमहल के अलावा ये 5 जगहें भी प्यार की निशानी, कहां-कहां गए हैं आप?

Valentine Day 2025: प्यार की निशानी की बात आती है, तो लोग इतिहास में मशहूर प्रेम कहानियों की खूब बात करते हैं। आज के समय में इन्हें लवर्स पॉइंट माना जाता है, जहां कपल्स जरूर घूमने जाते हैं। आइए वैलेंटाइन के मौके पर आपको दुनिया के 5 बेस्ट और हिस्टॉरिक लवर्स स्पॉट के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
couples

Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल्स एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। कई बार एक पार्टनर दूसरे को प्रपोज भी करते हैं, जिसके लिए उन्हें किसी अच्छी लोकेशन की तलाश होती है। अगर किसी का बजट थोड़ा सही हो, तो वह आउट ऑफ स्टेशन जाकर भी वैलेंटाइन सेलिब्रेट करते हैं। भारत में ताजमहल काफी पॉपुलर स्पॉट है। इस खूबसूरत इमारत को शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी की निशानी माना जाता है। यहां भी कई लोग वैलेंटाइन के मौके पर पहुंचते हैं। मगर यदि आप कोई और अच्छी लोकेशन की तलाश कर रहे हैं, तो आपको कुछ और जगहों के बारे में भी जरूर जानना चाहिए।

प्यार की निशानी हैं ये 5 स्पॉट्स

1. आई लव यू वॉल, पेरिस, फ्रांस

फ्रांस के पेरिस में यह दीवार प्यार की दीवार मानी जाती है। हालांकि, इस पूरे शहर को प्यार का शहर कहते हैं। मोंटमार्ट्रे इलाके में यह दीवार मौजूद है, यहां पर कई भाषाओं में आई लव यू लिखा हुआ है। यहां पर कपल्स दूर-दूर से आते हैं, एक-दूसरे को प्रपोज करते हैं और दीवार के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

2. स्वीटहार्ट अबे, स्कॉटलैंड

विज्ञापन

इस स्पॉट की कहानी बड़ी ही रोचक है। कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि साल 1268 में यहां के राजा की मृत्यु के बाद उसकी पत्नी और रानी ने उनके शव को हाथी के दांत के ताबुत में रखकर दफनाया था और फिर खुद की मृत्यु होने पर अपने पति के साथ उसी जगह पर खुद को भी दफन करवाया था। इस जगह को अब मोनेस्ट्री कहते हैं। इसे रोमांटिक स्पॉट माना गया है।

3. बोल्ड्ट कैसल, USA

विज्ञापन

इस कैसल को न्यूयॉर्क के हार्ट आईलैंड में बनाया गया है। इस महल को यहां के सबसे अमीर इंसान जॉर्ज सी. बोल्ड्ट ने बनवाया था, खास अपनी पत्नी के लिए। इस महल को दिल का आकार भी दिया गया है। कपल्स के बीच यह कैसल भी काफी मशहूर है।

4. टोरेचिआरा का किला, इटली

विज्ञापन

पर्मा घाटी के ऊपर स्थित यह महल भी प्रेम की निशानी है। इस महल को रॉसी ने अपनी मालकिन के प्यार के आधार पर बनवाया था। इस महल में खूबसूरत चित्रकारी भी की गई है। वैलेंटाइन डे पर यहां एंट्री भी फ्री होती है।

5. एफिल टॉवर, फ्रांस

विज्ञापन

एफिल टॉवर का निर्माण गुस्ताव एफिल ने 1889 में पेरिस फेट के लिए किया था। आपने इस स्पॉट को फिल्मों और सीरियल्स में भी लवर्स पॉइंट के तौर पर देखा होगा। कपल्स यहां एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। इस टॉवर के आस-पास खूब चकाचौंध और लाइटिंग की जाती है, जिससे सारा शहर जगमगाता है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola