IND vs SL: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। उनके संन्यास लेने के बाद सभी के मन में एक ही सवाल था कि टी 20 का अगला कप्तान कौन होगा। अब टीम इंडिया को टी20 में अपना नया कप्तान मिल गया है। सूर्यकुमार यादव को टी 20 में कप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव कप्तान बनाने के बाद काफी ज्यादा खुश हैं और वो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को धन्यवाद दिया है।
कप्तान बनाने के बाद आया पहला रिएक्शन
सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की जर्सी में अपनी फोटो को शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “आपके द्वारा दिए गए प्यार, समर्थन और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए बेहद शानदार रहे हैं, मैं इसे शब्दों में नहीं बता सकता। ये नई जिम्मेदारी अपने साथ ढेर सारी ज़िम्मेदारी और उत्साह लेकर आती है। मुझे उम्मीद है कि आपका समर्थन और आशीर्वाद मुझे मिलता रहेगा। यह सब भगवान किया गया है। ईश्वर महान हैं।’
हार्दिक के नाम की थी चर्चा
रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद हार्दिक के नाम भी चर्चा थी। वो टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के उपकप्तान भी थे। इसके अलावा उन्हें एक समय टीम इंडिया के फ्यूचर कैप्टन के रूप में भी देखा जा रहा था। लेकिन इस समय वो टीम के उपकप्तान भी नहीं हैं। उनकी जगह पर टीम का नया उपकप्तान शुबमन गिल को बनाया गया है।
27 जुलाई से खेली जाएगी टी 20 सीरीज
भारतीय टीम श्रीलंका के लिए 22 जुलाई को रवाना हो जाएगी। टी 20 सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को खेला जाएगा। इसके अलावा आखिरी मैच 30 जुलाई को होगा। इस सीरीज के साथ ही टीम इंडिया में एक नए युग की शुरुआत हो जाएगी।
टी20 टीम इंडिया: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मो. सिराज।
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
39 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
2 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
4 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
6 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
15 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
16 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoIND vs WI: टीम इंडिया को इन 4 गेंदबाजों ने किया बहुत निराश, वनडे टीम से कट सकता है पत्ता
1 day agoIND vs WI: वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, गिल-रोहित बने जीत के हीरो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines