---विज्ञापन---

चुनाव आयुक्त मुसलमान हैं, यह कौन-सी…संजय राउत ने BJP पर उठाए सवाल, राहुल गांधी पर भी बोले

महाराष्ट्र के बेबाक नेता संजय राउत ने एक बार फिर बयान दिए हैं और भाजपा पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी के बारे में बात करते हुए भाजपा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चुनाव आयुक्त के बारे में भी कुछ कहा है? आइए जानते हैं कि वे क्या बोले?

---विज्ञापन---

शिवसेना UBT के नेता संजय राउत अकसर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वे अकसर मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। उन्होंने आज फिर कई मुद्दों पर खुलकर बात की। चुनाव आयुक्त SY कुरैशी के बारे में उन्होंने कहा कि वे चुनाव आयोग के सबसे बेहतरीन चुनाव आयुक्तों में से एक थे। मैंने उन्हें नजदीक से देखा है। जब वे चुनाव आयुक्त थे, तब शिवसेना और भाजपा का गठबंधन था।

तब भी हमने यही कहा था कि वह एक निष्पक्ष और बेहतरीन चुनाव आयुक्त हैं। अगर इसी तरह आप कहें कि कोई चीफ जस्टिस मुसलमान है, या कोई चुनाव आयुक्त मुसलमान है, तो यह कौन-सी भाषा है? यह कौन-सी सोच है? यह सब प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने फैलाया है। ऐसे लोग जो देश को तोड़ना चाहते हैं, वे इस देश में रहने के लायक नहीं हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:BJP के दिल्ली मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार कौन? पार्टी ने किया नामों का ऐलान

भाजपा पर उठाए सवाल

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में हिंदी पहले से चल रही है। जबरदस्ती हिंदी थोपने की कोई जरूरत नहीं है। यह जनता और हम सबका दबाव था कि महाराष्ट्र में अपनी भाषा और संस्कृति के सम्मान के साथ रहा जाए। भाजपा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यही काम बचा है क्या? अजीत पवार को पार्टी में लिया, एकनाथ शिंदे को लिया, अशोक चव्हाण को लिया, ऐसे बहुत से लोग हैं। अगर मेहुल चोकसी को भी लाते तो उसे भी ले लेते। कितने भ्रष्टाचारियों को अपनी ‘वॉशिंग मशीन’ में डाल दिया है भाजपा ने। यह बातें जनता को भी बताइए, ताकि सच्चाई सामने आए।

---विज्ञापन---

राहुल गांधी के बारे में कहा कि बाहर क्या है? ट्रंप तो मोदी के मित्र हैं न तो क्या वो अमेरिका में बात नहीं करते? राहुल गांधी ने कोई मंगल ग्रह या चंद्रमा पर जाकर बात नहीं की है, उन्होंने जमीन पर रहकर धरती पर ही सच बोला है। सच बोलने के लिए जमीन या सीमा की जरूरत नहीं होती। वो जहां भी जाते हैं, सच बोलते हैं। अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ आंदोलन चल रहे हैं, वहां के लोग भी तो भारत आकर बात करते हैं, हम तो स्वीकार करते हैं।

यह भी पढ़ें:राज और उद्धव आएंगे साथ…महाराष्ट्र को और क्या चाहिए? पढ़ें सामना का संपादकीय

---विज्ञापन---

First published on: Apr 21, 2025 12:41 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola