हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 विमान से भरी उड़ान, ऐसा करने वाली देश की तीसरी राष्ट्रपति

विज्ञापन

Tezpur, Assam: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई फाइटर जेट से उड़ान भरी। इससे पहले उन्होंने यहां पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू छह से आठ अप्रैल तक असम के दौरे पर रहेंगी।

प्रवक्ता के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू सात अप्रैल को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन करेंगी और बाद में गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इसके बाद मुर्मू गुवाहाटी में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी। बता दें कि इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में देश के इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।

विज्ञापन

पाटिल और कलाम भी भर चुके हैं उड़ान

मुर्मू से पहले राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने 2009 में सुखोई में उड़ान भरी थी। प्रतिभा पाटिल से पहले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति रहने के दौरान जून 2006 में सुखोई से उड़ान भर चुके हैं। वे ऐसा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति थे। प्रतिभा पाटिल उनके बाद सुखोई से उड़ान भरी। अब द्रौपदी मुर्मू ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति हो जाएंगी।

30 मिनट तक भरी उड़ान

राष्ट्रपति मुर्मू की सुखोई जेट से उड़ान भरन के बाद राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी। राष्ट्रपति, जो भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर हैं, ने वायु सेना स्टेशन लौटने से पहले हिमालय के दृश्य के साथ ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी को कवर करते हुए लगभग 30 मिनट तक उड़ान भरी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola