---विज्ञापन---

Religion angle-right

Pitru Paksh 2024: श्राद्ध और तर्पण के साथ इन 5 चीजों के दान से खुश होते हैं पितर, बरसाते हैं परिवार पर कृपा!

Pitru Paksh 2024: पितृपक्ष का हिंदू धर्म में खास महत्व है, जो पितरों और पूर्वजों को याद करने और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए समर्पित है। पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान के साथ कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से पितर खुश होते हैं और परिवार पर कृपा बरसाते हैं। आइए जानते हैं, ये हैं ये चीजें?

---विज्ञापन---

Pitru Paksh 2024: हिन्दू धर्म में साल के 365 के दिनों में से 16 दिन केवल पितरों और पूर्वजों को याद करने और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए निर्धारित हैं। इससे पता चलता है कि पितृपक्ष का हिंदू धर्म में क्या महत्व है। मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पूर्वज या पितर पृथ्वी लोक पर आते हैं और अपने वंशजों को आशीष देते हैं। पितृपक्ष के 16 दिनों के दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। इसके साथ ही इन दिनों में कुछ विशेष चीजों का दान करना भी बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से पितर खुश होते हैं और परिवार पर कृपा बरसाते हैं। आइए जानते हैं, पितृपक्ष में किन चीजों का दान करना शुभ माना गया है?

कब से कब तक है पितृपक्ष 2024?

पूर्वजों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का यह महाअनुष्ठान हर साल भादो मास की पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या पर समाप्त होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, साल 2024 में यह मंगलवार 17 सितंबर से शुरू हो चुका है। इस साल 17 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध था, वहीं पितृपक्ष प्रतिपदा तिथि 18 सितंबर को थी। इस पक्ष का समापन सर्वपितृ अमावस्या से 2 अक्तूबर को होगा। बता दें, इस बार तिथि क्षय से हुए तिथि अंतर के कारण पितृपक्ष 16 दिन की बजाय मात्र 15 दिनों का है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2024: ये 5 चीजें बनाती हैं जितिया व्रत को खास, नहीं खाईं तो अधूरा रहेगा व्रत!

पितृपक्ष में इन चीजों का दान करना है शुभ

कपड़ों का दान: पितृपक्ष के दौरान ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं और मान्यता है कि ब्राह्मणों को भोजन कराने के साथ उन्हें वस्त्र दान करने से पूर्वज और पितर बेहद प्रसन्न होते हैं। आप उन्हें धोती-कुर्ता, पैंट-शर्ट, स्टॉल, टोपी आदि दान कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि कोई वस्त्र काले रंग की, न हों।

---विज्ञापन---

गुड़ का दान: पितृपक्ष के दौरान गुड़ दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि अगर आप भोजन के साथ गुड़ का दान करते हैं, तो यह आपके जीवन और घर में समृद्धि, धन और सौभाग्य को आकर्षित करता है। यह भी मान्यता ​​है कि पितृपक्ष में गुड़ खाने से पितरों को भी तृप्ति का एहसास होता है।

काले तिल का दान: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, श्राद्ध पक्ष में काले तिल का दान लाभकारी होता है। कहते हैं, काले तिल का दान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है।

---विज्ञापन---

भोजन का दान: पितृपक्ष में भोजन का दान करना सबसे शुभ माना गया है। मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष में भोजन का दान करने से पितरों से आशीर्वाद से जीवन में खुशहाली, शांति और आर्थिक संपन्नता आती है।

नमक का दान: मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान नमक दान करने से न केवल पितृदोष से छुटकारा मिलता है और पितर प्रसन्न होते हैं, बल्कि व्यक्ति पर नकारात्मक विचार हावी नहीं होते हैं। वहीं दूसरी ओर, विचारों की सकारात्मकता जीवन के लक्ष्यों तक पहुंचने में सहायता करती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में इन 5 मंदिरों में माता के दर्शन से पूरी होती है हर मनोकामना, नहीं रहती है धन की कमी!

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

---विज्ञापन---
First published on: Sep 20, 2024 09:34 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola