हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

ओलंपिक में 2 मेडल जितने वाली मनु भाकर के कोच के घर चलेगा बुल्डोजर? मामला हाईकोर्ट पहुंचा

दिल्ली के सिविल लाइंस में खैबर पास कॉलोनी है। यहां करीब 200 घर हैं। कॉलोनीवासी और रक्षा मंत्रालय के बीच लंबे समय से केस दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा था।

विज्ञापन
Samaresh Jung

Manu bhaker coach Samaresh Jung house eviction notice: पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर के कोच समरेश जंग के घर पर फिलहाल बुलडोजर नहीं चलेगा। इस मामले में अब 5 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। बता दें समरेश जंग ने इस मामले में हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसके बाद दिल्ली के लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिस (LNDO) ने उनके घर पर कार्रवाई फिलहाल टाल दी है। इससे पहले LNDO ने कोच के घर को दो दिन में खाली करने का नोटिस भेजा था।

दरअसल, LNDO के नोटिस में कहा गया है कि जिस कॉलोनी में कोच का घर है वह रक्षा मंत्रालय की जमीन है। बता दें विभाग ने जंग समेत आसपास के कुल 200 घरों को अवैध करार देते हुए मकान मालिकों को घर खाली करने का नोटिस दिया था।

विज्ञापन

इससे पहले समरेश जंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर लिखा था कि कल ही ओलंपिक से लौटा हूं और आते ही मुझे बड़ा झटका लगा है। उन्होंने लिखा था कि भारतीय निशानेबाजों के दो ओलंपिक मेडल जीतने की खुशी के बाद, मैं कोच के तौर पर ओलंपिक से घर लौटा हूं और मुझे ये दुखद खबर मिली है कि मेरा घर और पूरी कॉलोनी दो दिन में ढह जाएगी।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार दिल्ली के सिविल लाइंस में खैबर पास कॉलोनी है। यहां करीब 200 घर हैं। कॉलोनी वासी और रक्षा मंत्रालय के बीच लंबे समय से केस दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा था। जुलाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले में रक्षा मंत्रालय के हक में फैसला सुनाया था। अब समरेश जंग ने इस केस में दोबारा अपील दाखिल की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: फाइनल मैच में मामूली अंतर से हारने के बाद छलका मनु भाकर का दर्द, बताई हार की वजह

ये भी पढ़ें: Paris Olympics में भारतीय शटलरों की हार से टूट गया बॉलीवुड अभिनेत्री के पति का दिल, कर दिया बड़ा ऐलान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola