---विज्ञापन---

Video: लोगों को कैसे चीरती हुई निकली बेकाबू बस? मुंबई कुर्ला हादसे के बड़े अपडेट

Mumbai Kurla Bus Accident Video Viral: मुंबई के कुर्ला में हुए बस हादसे का वीडियो सामने आया है। हादसे में 6 लोग मारे गए हैं और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। वीडियो CCTV फुटेज है और पुलिस इस मामले में एक्शन लेकर FIR दर्ज कर चुकी है और आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर चुकी है।

---विज्ञापन---

Viral Video Kurla Bus Accident CCTV Footage Viral: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा है। शहर की सरकारी बस Best घनी आबादी वाले कुर्ला इलाके में घुसी और लोगों को कुचलते हुए निकल गई। हादसे की CCTV फुटेज वायरल वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि बस कैसे लोगों को चीरती हुई निकल गई? हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है और करीब 50 गंभीर घायल हैं, जो सायन और कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती हैं।

हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर में हुआ और बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी और BEST कंपनी की इस बस का संचालन BMC करता है। मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज करके आरोपी ड्राइवर 50 वर्षीय संजय मोरे को हिरासत में ले लिया है। उसकी नियुकि एक दिसंबर 2024 को ही हुई थी और उसे कॉन्ट्रैक्ट पर रखा गया था। जांच में पता चला है कि संजय मोरे बस चलाने का अनुभव नहीं था। इसलिए पुलिस अब हादसे के साथ-साथ उसकी नियुक्ति प्रक्रिया की भी जांच करेगी।

---विज्ञापन---

 

इलेक्ट्रिक बस के नीचे से निकलती दिखी चिंगारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CCTV फुटेज में देख सकते हैं कि कैसे बस इलाके में घुसती है और लोगों को कुचलते हुए निकल जाती है। बेस्ट बस सड़क के बाईं ओर मुड़ते हुए भी दिख रही है। बस के नीचे से चिंगारी निकलती हुई दिखाई दे रही है, जबकि लोग दुर्घटनास्थल की ओर भाग रहे हैं। यह बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जाने के लिए रवाना हुई थी, लेकिन SJ बारवे रोड पर 100 मीटर दूर बैलेंस खो बैठी। पुलिस उपायुक्त (जोन 5) गणेश गावड़े ने हादसे की पुष्टि की।

---विज्ञापन---

बस का नंबर MH-01, EM-8228 है, जिसने लोगों को कुचलने के साथ-साथ 30-40 वाहनों को भी टक्कर मारी। सोलोमन बिल्डिंग की दीवार तोड़ दी। बस की खिड़कियां भी टूट गईं। मौके पर अफरा तफरी मच गई थी। चीखते चिल्लाते लोग इधर उधर भागते दिखे तो अन्य लोगों में भी दहशत फैल गई। लोगों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय आफरीन शाह, 20 साल के अनम शेख 20, 55 साल के कनीश कादरी और 18 वर्षीय शिवम कश्यप के रूप में हुई।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Dec 10, 2024 09:23 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola