BJP Protest: जयपुर में वीरांगनाओं और सांसद किरोड़ीलाल मीणा से बदसलूकी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यकर्ता जब मुख्यालय से सहकार भवन की ओर जा रहे थे तो सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।
इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया। प्रदर्शन के दौरान विधायक मदन दिलावर पुलिस के पैरों में लेट गए। वहीं बैरिकेड पार करने के दौरान प्रदेशाध्यक्ष डाॅ सतीश पूनिया के पैरों में चोट लगी है।
हमारे नेताओं का किया गया अपमान
विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि हमारे नेताओं और पुलवामा शहीदों की पत्नियों का अपमान किया गया, हम इसका विरोध कर रहे हैं। आने वाले दिनों में जन आक्रोश अभियान चलाया जाएगा, जहां हम किसानों का कर्ज माफ करने, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाएंगे।
सरकार कर रही लोकतंत्र का अपमान
विरोध प्रदर्शन के बीच हिरासत में लिए गए बीजेपी के उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि हमने आज विरोध शुरु किया है और हम इसे जारी रखेंगे। राज्य सरकार जिस तरह का विरोध दिखा रही है वह लोकतंत्र का अपमान है, हम राज्य के हर कोने में सरकार के खिलाफ विरोध को आगे बढ़ाएंगे।
मंत्री बोले- गहलोत सरकार शहीदों के परिवार के साथ
हम डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा का सम्मान करते हैं, वह एक वरिष्ठ नेता हैं, यह भाजपा बनाम कांग्रेस की बात नहीं है। राजस्थान सरकार शहीदों के परिवारों के साथ है। भाजपा इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है, उन्हें शीर्ष अधिकारियों से आदेश मिले होंगे: राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
मुख्यालय के बाहर बीजेपी नेताओं ने किया संबोधित
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर नेताओं-कार्यकर्ताओं ने सभा भी की। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ राजेंद्र सिंह राठौड़, सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित कई नेता मौजूद रहे।
दरअसल, नेताओं में सांसद से हुई बदसलूकी को लेकर नाराजगी है। इस प्रदर्शन में दौसा, करौली से किरोड़ी समर्थक भी पहुंचे हैं। वहीं, सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एडमिट सांसद की हालात सामान्य बताई जा रही है।
पायलट ने अपनी ही सरकार को घेरा
इससे पहले शुक्रवार शाम को पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने वीरांगनाओं के मुद्दे को लेकर सरकार और सीएम पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘वीरांगनाओं को सुना जाना चाहिए था, उनकी मांगों को मानना या नहीं मानना, बाद का मुद्दा है। जहां तक नौकरियों की बात है, किसी को एक-दो नौकरी देने से बदलाव आने वाला नहीं है।
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
5 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
6 hrs agoइंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
7 hrs agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
8 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
10 hrs agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
12 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
19 hrs agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
19 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines