IND vs NZ: धमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो हुआ वायरल

IND vs NZ: टीम इंडिया के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी के कारण अभी तक न्यूजीलैंड के दौरे पर नहीं गए हैं. पंत अभी भी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. जहां से अब फैंस को एक बड़ी खुशखबरी मिली है.

Rishabh Pant

Rishabh Pant ने दोबारा शुरू कर दी बल्लेबाजी (Pic Credit- ANI)

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही है. हालांकि इंजरी की समस्या ने टीम इंडिया की तैयारियों को एक बड़ा झटका दिया है. तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने हाल में ही अपना फिटनेस टेस्ट पास किया है. लेकिन अभी तक वो कोई मुकाबला नहीं खेले हैं. इसके अलावा टेस्ट टीम के बड़े मैच विनर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत फिलहाल अपनी फिटनेस हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं. हालांकि अब उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है. 

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने अब दोबारा शुरू की बल्लेबाजी 

ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इंजरी हो गई थी. जिसके बाद से ही वो दोबारा मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं. पंत उसके बाद से ही बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस को दोबारा मैच के लिए तैयार बनाने की कोशिश में लगे हैं. हाल में ही वो अपने फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे. जिसके कारण ही वो इंडिया ए के तीसरे टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए थे. अब पंत का अगला फिटनेस टेस्ट 9 या 10 नवंबर को होगा. 

विज्ञापन

उस फिटनेस टेस्ट को पास करने के लिए ऋषभ पंत फिलहाल बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें साफ नजर आ रहा है कि पंत ने दोबारा से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है. इस वीडियो में बड़े शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद अब कहा जा रहा है कि वो 9 या 10 नवंबर को होने वाले फिटनेस टेस्ट को आसानी से पास करके न्यूजीलैंड रवाना हो सकते हैं. टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से शुरू होने वाली है. 

ध्रुव जुरेल भी कर रहे हैं तैयारी 

टीम मैनेजमेंट मौजूदा समय में चाह रही है कि ऋषभ पंत जल्द ही फिट हो सके. न्यूजीलैंड में बल्लेबाजी करना बहुत ही मुश्किल होता है. वहीं ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी और भी कमजोर हो सकती है. हालांकि उनकी जगह लेने के लिए फिलहाल ध्रुव जुरेल कड़ी मेहनत कर रहे हैं. न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में जुरेल ने बतौर कप्तान भी अच्छा किया और शानदार शतक भी जड़ा है. 

विज्ञापन

अगर पंत अगले हफ्ते को भी अपनी फिटनेस टेस्ट में फेल हो जाते हैं, तो जुरेल ही विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे. ऐसी स्थिति आने पर ईशान किशन को बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम के साथ जोड़ा सकता है. किशन ने भी हाल के समय में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. ऐसे में टीम इंडिया के पास विकल्प तो नजर आ रहे हैं. लेकिन ऋषभ पंत का विदेशों में जो रिकॉर्ड है, उसके करीब तो फिलहाल कोई भी नहीं नजर आता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ