हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gujarat: लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए कार से उतरे पीएम मोदी

विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए कार से उतरे

जामनगर: गुजरात के जाम नगर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के लिए कार से उतर गए। यहां जब उनका काफिला निकल रहा था तो सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। जाम नगर पर एक जगह सड़क पर पीएम ने अपनी कार रुकवाई। वह कार से उतरने और सड़क किनारे लोगों का अभिवादन किया। वायरल एक वीडियो में पीएम मोदी लोगों से मिलते नजर आ रहे थे।

अभी पढ़ें – कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले-कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार, हर काम में लेती है 40 परसेंट कमिशन

 

http://https://www.instagram.com/tv/CjiPTfhD1_u/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

इस दौरान एक शख्स ने पीएम मोदी को उनके मां के साथ उनकी एक फोटो भेंट की। एक फोटो पर पीएम हस्ताक्षर करते भी नजर आए। लोगों ने भी हाथ हिलाकर पीएम का स्वागत किया। बता दें कि पीएम मोदी इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। गुजरात में दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले रविवार को मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि आजादी के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने तत्कालीन रियासतों के विलय के सभी मुद्दों का हल कर दिया था लेकिन कश्मीर का जिम्मा एक व्यक्ति के पास था और वह मुद्दा अनसुलझा ही रह गया।

अभी पढ़ें – Prophet Remark: टी राजा सिंह की BJP को सफाई, कहा- AIMIM को खुश करने के लिए TRS ने झूठा मामला दर्ज कराया

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि मैं सरदार साहब के नक्शे कदम पर चलता हूं, तो मुझ में सरदार पटेल की भूमि के मूल्य हैं और यही कारण है कि मैंने कश्मीर की समस्या का समाधान किया और सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी भरूच जिले के आमोद में रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जब भी हम भारत के इतिहास को पढ़ते हैं और भविष्य की बात करते हैं तो भरूच की चर्चा हमेशा गर्व के साथ होती है। इस धरती ने ऐसी अनेकों संतानों को जन्म दिया है जिन्होंने अपने काम से देश का गौरव बढ़ाया है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola