Farmers Protest Update : किसानों ने एक बार फिर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इसके तहत ही कई राज्यों के किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। इसे लेकर पुलिस ने सीमाओं को सील करके सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पहले दिन मंगलवार को एक तरफ किसानों की भीड़ थी तो दूसरी तरफ सुरक्षा बलों की टीम। कई जगहों पर दोनों के बीच जमकर झड़प देखने को मिली। हालांकि, दिन ढलते ही किसानों ने प्रदर्शन पर ब्रेक लगा दिया। किसानों के प्रदर्शन की वजह से डीएनडी पर लंबा जाम लग गया है। आइए जानते हैं कि किसानों के दिनभर के प्रदर्शन से जुड़े 5 बड़े अपडेट।
शंभू बार्डर पर किसानों का प्रदर्शन
किसानों ने दिल्ली में एंट्री करने की कोशिश की तो पुलिस ने उनका रास्ता रोक दिया। इस दौरान पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और रबड़ की गालियां दागीं। साथ ही किसानों पर पानी की बौछारें भी की गईं।
यह भी पढे़ं : Farmers Protest: फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ी, बैरिकेड नीचे फेंके, देखें किसान प्रदर्शन के 5 Video
जींद बार्डर पर किसानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग
प्रदर्शनकारी किसानों ने जींद बॉर्डर पर भी पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कई बार आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान पुलिस और किसान आमने-सामने आ गए थे। शंभू बॉर्डर और जींद बॉर्डर पर हुए प्रदर्शन में 19 जवान और 100 किसान घायल हो गए।
पुलिस ने कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया
हरियाणा पुलिस ने दिल्ली कूच के दौरान कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। किसान बैरिकेड को हटाने के लिए अपने साथ ट्रैक्टर और जेसीबी भी लाए थे। इस दौरान किसानों ने पुलिस पर पथराव भी किया था। हालांकि, किसानों ने शाम को प्रदर्शन रोक दिया। वे बुधवार को फिर दिल्ली की ओर से आगे बढ़ेंगे।
पंजाब और हरियाणा की इंटरनेट सेवाएं बंद
हरियाणा के साथ-साथ पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पंजाब की सीमा से लगते जिलों में ही इंटरनेट बाधित है। किसानों के बढ़ते आंदोलन को देखते हुए हरियाणा के सात जिलों में 15 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं ठप रहेंगी।
यह भी पढे़ं : Farmers protest: कौन से हैं वो 9 मेट्रो स्टेशन जो किसान आंदोलन के चलते बंद, अब कैसे लौट सकते हैं घर
DND पर लगा लंबा जाम, बॉर्डर हुए सील
किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ की सीमाएं बंद कर दी गई हैं। दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर से राजधानी की तरफ आने वाले रास्तों को सील कर दिया है। सीमाओं पर सुरक्षा बलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन से डीएनडी फ्लाईओवर पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले लोग जाम में फंसे हुए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
11 mins agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
20 mins agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 hr agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
2 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
3 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
3 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
7 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines