Farmers Protest: फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ी, बैरिकेड नीचे फेंके, देखें किसान प्रदर्शन के 5 Video

Farmers Protest : किसानों के दिल्ली चलो मार्च को लेकर सभी बॉर्डर बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। किसान दिल्ली के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

Farmers Protest

किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं।

Farmers Protest : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले किसानों ने एक बार फिर प्रदर्शन करने की घोषणा की। इसके तहत पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोकने की कोशिश की। इस दौरान किसानों की भीड़ ने फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ी और बैरिकेड नीचे फेंके। इस पर पुलिस ने पुलिस ने पानी की बौछारें कीं। आइए देखते हैं किसानों के प्रदर्शन के 5 वीडियो।

विज्ञापन

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर मार्च करते हुए पंजाब-हरियाणा की शंभू सीमा पर फ्लाईओवर से पुलिस बैरिकेड को नीचे फेंक दिया। ओवरब्रिज पर किसानों की भारी भीड़ जुटी हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

किसानों ने फ्लाईओवर के सेफ्टी बैरियर तोड़े

विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर फ्लाईओवर के सेफ्टी बैरियर को तोड़ दिया है। लोगों ने फ्लाईओवर के किनारे-किनारे लगे सेफ्टी बैरियर पर चढ़कर खूब हिलाया और फिर उसे तोड़ दिया।

विज्ञापन

पुलिस ने भीड़ पर पानी की बौछारें कीं

हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पर किसानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ट्रैक्टर लेकर आए हैं किसान

दिल्ली कूच करने के लिए कई किसान टैक्टर लेकर भी आए हैं। पुलिस द्वारा आंखू गैस के इस्तेमाल से बचने के लिए ट्रैक्टर चालकों ने गैस मास्क पहन रखा है।

विज्ञापन

सीमेंट बैरिकेट भी हटाए गए

विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों ने बॉर्डर पार करने की कोशिश करते हुए सीमेंट बैरिकेड को जबरन हटा दिया। शंभू सीमा के बाद जींद बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इस पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लेकिन किसान भी पीछे हटने को तैयार हैं। वे भी पुलिस की बाधाओं को हटाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ