---विज्ञापन---

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को ही क्यों? जानें तिथि, नक्षत्र और दिन का महत्व

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई 2024 को राधिका मर्चेंट के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। आइए जानते हैं, 12 जुलाई की हिन्दू तिथि 'सप्तमी' का विवाह मुहूर्त इतना खास क्यों है?

---विज्ञापन---

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित शादी का कार्ड सामने आ गया है। वे दोनों शुक्रवार 12 जुलाई, 2024 को परिणय सूत्र में बंधेंगे। यह विवाह और इस समारोह का आयोजन 12 से 14 जुलाई तक मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा। 13 जुलाई शनिवार को शुभ आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई रविवार को विवाह का रिसेप्शन है। आइए जानते हैं, 12 जुलाई की हिन्दू तिथि, ग्रह गोचर, नक्षत्र और दिन महत्व क्या है?

12 जुलाई क्यों है इतना खास?

अंबानी परिवार ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के विवाह के लिए 12 जुलाई का दिन चुना है, जो बहुत खास है। इस तारीख को दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से हिन्दू वर्ष विक्रम संवत 2081 की सप्तमी तिथि शुरू हो रही है, जो परिणय बंधन यानी विवाह के लिए उत्तम मानी जाती है। 12 जुलाई की सप्तमी तिथि को अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का शुभ विवाह ‘पारीघ’ योग और ‘गर’ करण में होगा, जिसे वैदिक ज्योतिष में शुभ कार्य के लिए उत्तम माना गया है। साथ ही, इस तिथि को रवि योग भी है, जो शुभ कार्य के लिए बढ़िया होता है।

---विज्ञापन---

भद्रा और पंचक के प्रभाव से मुक्त है यह तिथि

विवाह की तिथि यानी सप्तमी, भद्रा और पंचक के प्रभाव से मुक्त है। साथ ही राहु काल दिन के दोपहर में ही समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद अगले दिन तक, यह दिन पूरी तरह से निर्दोष है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह शादी हस्त नक्षत्र में होगी, जो विवाह के लिए एक उपयुक्त नक्षत्र है। इस तिथि को दिन शुक्रवार है, जिसके स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो सौभाग्य, समृद्धि और वैवाहिक सुख के स्वामी हैं।

अनंत-राधिका वेडिंग प्रोग्राम और ड्रेस कोड

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का कार्ड गहरे लाल रंग का है, जिस पर सुनहरे और श्वेत अक्षरों से वेडिंग प्रोग्राम और ड्रेस कोड भी दिया हुआ है। कार्ड पर छपे संदेश के अनुसार, समारोह का शुभारंभ 12 जुलाई को शुभ विवाह से होगा, जिसके लिए ‘इंडियन ट्रेडिशनल’ ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। वहीं, 13 जुलाई को होने वाले आशीर्वाद समारोह के लिए ‘इंडियन फॉर्मल’ ड्रेस कोड तय किया गया है, तो 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी रिसेप्शन के दिन लिए ड्रेस कोड ‘इंडियन चिक’ रखा गया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2024: वट सावित्री पूजा में क्यों चढ़ाते हैं बांस का पंखा, जानें कथा और महत्व

ये भी पढ़ें: लाल किताब से तेजपत्ते के तीन अचूक उपाय, दूर होंगे सारे कर्ज, नहीं होगी धन की कमी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 31, 2024 10:36 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola